नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आयुध डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में माननीय न्यायालय के निर्देशों की पालना में नगर निगम गुरूग्राम द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को शीतला कॉलोनी में कार्रवाई की गई।
सहायक अभियंता नरेश कुमार व कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार की टीम बुधवार को पुलिस बल एवं जेसीबी लेकर शीतला कॉलोनी में पहुंची। यहां पर टीम ने जेसीबी की सहायता से दो अनाधिकृत निर्माणाधीन स्ट्रक्चरों पर कार्रवाई की। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा। उल्लेखनीय है कि आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में माननीय न्यायालय द्वारा किसी भी प्रकार के नए निर्माण पर पूर्णतया पाबंदी लगाई हुई है। माननीय न्यायालय के निर्देशों की पालना में नगर निगम गुरूग्राम की टीमें लगातार क्षेत्र में कार्रवाई कर रही हैं। इसके साथ ही इस क्षेत्र के नागरिकों को समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से भी प्लॉट, मकान या दुकान की खरीद-फरोख्त नहीं करने बारे सूचित किया जाता है।


More Stories
शिवा ढाबा के मालिक हरेंद्र यादव पर करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज!
BRG के धावक राजेश रघुवंशी ने चंदर नाहन झील ट्रेक सफलतापूर्वक किया पूरा, बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने बचाई युवक की जान!
विश्व योग दिवस पर निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप आयोजित
आरजेएस पीबीएच ने योग, संगीत और पितृ दिवस को बहुत ही सरल और यादगार मनाया