
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुरूग्राम जिला के गांव वजीराबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर गुरूग्राम के मण्डल आयुक्त राजीव रंजन के मार्ग दर्शन में ‘कैंपेन आई केयर गुरूग्राम‘ के तहत आयोजित किया गया था जिसमें 100 से अधिक लोगों के नेत्रों की निशुल्क जांच की गई। इस शिविर का उद्घाटन मण्डलायुक्त राजीव रंजन ने किया।
जिलावासियों को आंखों की देखभाल व नेत्र विकारों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा अरूणोदय चैरीटेबल ट्रस्ट के साथ मिलकर यह ऐतिहासिक शुरूआत की गई है। शिविर में नेत्र विकारो जैसे रिफे्रक्टिव एरेर, कै्रटेक्ट, ग्लुकोमिया, अंबल्योपिया, डायबिटिस रैटीनोपैथी, मोतियाबिंद तथा आंखो के पर्दे संबंधी विकार आदि बिमारियों की जांच की गई। इसके अलावा, शिविर में ब्लड पै्रशर और ब्लड शुगर आदि की भी जांच की गई और लोगों से नेत्रों की देखभाल करने संबंधी जागरूक किया गया। इस शिविर में तीन नेत्र रोग विशेषज्ञों सहित अन्य मैडिकल स्टाफ ने भाग लिया और लोगों के नेत्रों की जांच की।
मण्डलायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि ये कैंप जिला में क्षेत्रवार नियमित रूप से लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को इस प्रकार का एक अन्य शिविर विवेकानंद आरोग्य केेंद्र सैक्टर 12ए में प्रातः 10 बजे लगाया जाएगा। इस दौरान लोगों को निशुल्क दवा देने के साथ-साथ उनका निःशुल्क ईलाज किया जाएगा। श्री रंजन ने कहा कि नेत्र हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं, इसलिए हमें इनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और समय-समय पर इनकी जांच करवाते रहना चाहिए। कई बार जरा सी लापरवाही व्यक्ति के लिए बहुत भारी पड़ सकती है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे इस निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इस दौरान सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव ,अरूणोदय चैरीटेबल ट्रस्ट से डा. अरूण सेठी, आई सर्जन डा. नीना गठवाल, उप-सिविल सर्जन गुरूग्राम डा. ईशा नारंग सहित वजीराबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित रहे।





More Stories
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी
दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा भीषण जाम, यात्री बेहाल
धनतेरस की धूम: दिल्ली के डिप्टीगंज बाजार में खरीदारों का सैलाब, पीतल और कांसे के बर्तनों की बढ़ी डिमांड, जानें इस बाजार का इतिहास
जौहार की संस्कृति उत्तराखण्ड की आत्मा है : दीपक रावत, कुमाऊं कमिश्नर
नजफगढ़ के खैरा में कथित गोहत्या के आरोप से मचा हड़कंप, इलाके में तनाव
कंझावाला में सर्किल रेट को लेकर धरना के 77वें दिन गांव-देहात में ट्रैक्टर-बाइक रैली निकाली।