नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हम कृषि के क्षेत्र में सभी खाइयों को पाट देंगे, इससे किसानों को फायदा होगा और सुनिश्चित होगा कि उन्हें सही कीमत मिले। यहां तक कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी हमने देखा कि खेती-किसानी से संबंधित कार्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
तोमर ने कहा, मैं बैंकों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा, क्योंकि महामारी के दौरान वह किसान क्रेडिट कार्ड कवर के अंतर्गत एक करोड़ से अधिक किसानों को लाए और पिछले आठ महीनों में किसानों के एक लाख करोड़ रुपये दिए। कृषि क्षेत्र और किसानों की बेहतरी के लिए हमने कुछ सुधार किए हैं और भविष्य में भी और सुधार लाएंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया को बताया कि 25 दिसंबर को एक वर्चुअल समारोह में 9 करोड़ किसानों को उनके खाते में 18000 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि होंगे। तोमर ने बताया कि कल शाम तक, 2 करोड़ किसानों ने इस ऑनलाइन कार्यक्रम के लिए अपना पंजीकरण कराया है।





More Stories
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
CCTV की मदद से मिला इंजीनियर का खोया लैपटॉप और पासपोर्ट
दिल्ली में दशहरे पर रावण के साथ जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, पितमपुरा रामलीला की अनोखी पहल
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में मनाया महिला किसान दिवस