मोरिस नगर थाना पुलिस ने पकड़ा डीयू का छात्र, बेच रहा था चोरी का फोन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोरिस नगर थाना पुलिस ने पकड़ा डीयू का छात्र, बेच रहा था चोरी का फोन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मोरिस नगर थाना पुलिस ने डीयू के एक छात्र को चोरी का फोन बेचते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के साथी को भी पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के दो मोबाईल फोन बरामद किये है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि 6 दिसंबर को करण चोपड़ा निवासी सीसी कालोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कमला नेहरू रिज के पास जब वह सुबह की सैर कर रहा था तो उसने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की थी लेकिन जब वह वापिस आया तो उसने देखा की उसकी कार का शीशा टुटा हुआ है और अंदर रखे दो मोबाईल गायब है। उसने इसकी शिकायत मोरिस नगर थाने में की। थाना एसएचओ राजीव शाह ने एसीपी राजेन्द्र सिंह की निर्देशानुसार पीएसआई शंकर, हवलदार रोहताश व सिपाही संदीप की टीम बनाई और उन्हे आरोपी को पकड़ने का निर्देश दिया। टीम ने आरोपी की जानकारी जुटा कर छापा मारी की और उसे मुस्तफाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र अलीमुद्दीन निवासी मुस्तफाबाद के रूप में की है। पुलिस को पूछताछ के बाद उसके सहयोगी संगम पुत्र सतीश कुमार निवासी पंजाबी बस्ती क्लाक टावर सब्जीमंडी को पकड़ लिया और उससे दूसरा फोन भी बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला की संगम डीयू यूनिवर्सिटी में बी काॅम का छात्र है। वहीं संगम ने बताया कि वह अपने साथी हर्ष उर्फ जैकी निवासी शौरा कोठी सब्जी मंडी के बारे में पता चला। पुलिस हर्ष को पकड़ने की कोशिश कर रही है। डीसीपी का कहना है कि कई मामलों में पढ़ने वाले छात्रों की अपराधों में संलिप्तता चिंता का विषय बनती जा रही है। पुलिस इस मामले सोचसमझकर काम कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox