सदर बाजार पुलिस ने पकड़ा एक स्नेचर, 21 संगीन अपराधों में है शामिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सदर बाजार पुलिस ने पकड़ा एक स्नेचर, 21 संगीन अपराधों में है शामिल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ जिला के तहत सदरबाजार थाना पुलिस ने एक खतरनाक स्नेचर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पर पहले से 21 संगीन अपराधों में मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की एक स्कूटी व एक बाईक बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी पहाड़गंज थाने का बीसी भी बताया जा रहा है।
नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि 6 दिसंबर को सोनू निवासी नबीकरीम, पहाड़गंज ने एक शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह अपने से सदर बाजार गया था, जब वह इदगाह रोड़ पर पंहुचा तो एक लड़का आया और उसका वीवो वाई-30 फोन झपटकर फरार हो गया। सदरबाजार एसएचओ अशोक कुमार ने इस मामले में एएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई और आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिये। पुलिस ने आरोपी की कई माध्यमों से पहचान की और फिर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से स्नेच किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान गणपत उर्फ कुनाल पुत्र निरंजन निवासी मुलतानी ढांडा पहाड़गंज के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहाड़गंज थाने का बीसी भी है और 21 संगीन अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox