
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/-राजस्थान राज्य सरकार द्वारा किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक वृहद पंचायत चैपाल का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारीगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पंचायत के दौरान अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत संसाधनों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं अनुदान संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
पंचायत के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के

अध्यक्ष रणबीर सिंह सोलंकी ने अपने संबोधन में क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की ओर विशेष ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि यह क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा है, जहाँ पेयजल, सड़क एवं विद्युत जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने संबंधित विभागों एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री से इन समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भाग्यशाली सैनी, महामंत्री हरि सिंह, तहसील रैणी के टहटड़ा पंचायत के उप सरपंच रघुबीर, पंचायत सचिव संदीप मीणा, सहायक कृषि अधिकारी लालाराम मीणा, कृषि पर्यवेक्षक रामनारायण मीणा, सहायक विकास अधिकारी सदानंद, पटवारी राधेश्याम मीणा, पूर्व सरपंच किरोडीमल मीणा तथा कनिष्ठ लिपिक कमलेश मीणा सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे। यह पंचायत टहटड़ा, तहसील रैणी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
योगी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास