
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला के नजफगढ़ थाना पुलिस ने एक बार फिर एक अच्छा काम करके लोगों की प्रशंसा बटोरी है। इस बार नजफगढ़ पुलिस के एएसआई चंदा सिंह व सिपाही रमेश ने एक 4 साल के मासूम को खोजकर उसके परिजनों से मिलाने का कार्य किया है। पुलिस के अनुसार मासूम दादी के साथ बाहर आया था और खेलता हुआ गुम हो गया था।
डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 4 दिसंबर को पुलिस को एक मासूम के गुम होने की सूचना मिली थी जिसपर एसएचओं सुनील कुमार मित्तल ने एएसआई चंदा सिंह व सिपाही रमेश को बच्चें को ढूंढने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद एएसआई चंदा सिंह ने बच्चे के परिजनों से बच्चे की जानकारी ली और पूरे क्षेत्र में अनाउंसमैंट कराई तथा सोशल मीडिया पर भी बच्चे की फोटो डाली और पुलिस की इस कोशिश का अच्छा नतीजा निकला और बच्चे का पता चल गया। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर सकुशल बच्चे की दादी बिलटी खातून पत्नी मोहम्मद अफजल निवासी अर्जुन पार्क नजदीक बिलाल मस्जिद नजफगढ़ को सौंप दिया। बच्चे के मिलने से परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होने पुलिस के कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।





More Stories
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेट्स ने NDA की लिखित परीक्षा में मारी बाजी
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त