

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ शिवकुमार यादव। एमसीडी के 250 वार्ड में महिला पार्क विकसित करने की दिशा में पहल की गई है। निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को सभी जोन में सर्वेक्षण कराकर ऐसे स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं, जहां महिला पार्क विकसित किए जा सकते हैं।

इस संबंध में सत्या शर्मा ने अतिरिक्त आयुक्त संजीव मित्तल और उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में सुबह-शाम सैर करने तथा समय बिताने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध कराना जरूरी है। अधिकारियों को प्रत्येक वार्ड में महिला पार्क विकसित करने की संभावनाओं का आकलन करने को कहा गया है।
बैठक में पार्कों में वर्षा जल संचयन व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया गया। इसके लिए प्रत्येक वार्ड के पार्कों में संभावनाओं का आकलन करने के निर्देश दिए गए, ताकि वर्षा जल का संरक्षण कर भूजल स्तर में सुधार किया जा सके।





More Stories
द्वारका कोर्ट से सुनवाई से बच रहा घोषित अपराधी हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार,
मेरठ का शराब तस्कर ऋषिकेश में गिरफ्तार, फर्जी डिफेंस लेवल लगाकर बेचने जा रहा था
ऋषिकेश एम्स में “पाइरेक्सिया” का उद्घाटन हरिद्वार सांसद
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम-केवट संवाद और भरत मिलाप की भावुक लीला, रात्रि में मारीच-सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया
शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची देहरादून पुलिस
त्योहारों व परीक्षाओं को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई