

द्वारका के पीएम श्री विद्यालय कैंपस में सेंधमारी
शिक्षिका के घर से 2.5 करोड़ के गहने चोरी
पुलिस और विजिलेंस टीम मामले की जांच में जुटी
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ पश्चिमी दिल्ली/ ब्यूरो,। द्वारका के जाफरपुर स्थित राव तुलाराम के जवाहर नवोदय विद्यालय (पीएम श्री विद्यालय) के कैंपस में सेंधमारी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोर कैंपस में रहने वाली एक शिक्षिका के घर से करीब 160 तोला सोना, आठ किलो चांदी और 85 हजार रुपये नकद ले गए।
शिक्षिका ममता यादव के मुताबिक, चोरी हुए सोना और चांदी की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये है। इस दौरान चोरों ने एक ही रात में कैंपस के दो और घरों को निशाना बनाया। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और विजिलेंस की टीम जांच में जुट गई है।

11 अक्टूबर को मिली घटना की सूचना
जानकारी के अनुसार, ममता यादव नौ अक्टूबर की सुबह वह अपनी बहन के फरीदाबाद स्थित घर गई थीं। दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के चलते मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बाधित होने के कारण वह वह वहीं रुक गई। इसके बाद 11 अक्टूबर को विद्यालय की ओर से फोन कर उन्हें घर में सेंधमारी की सूचना दी गई।





More Stories
मैरी मिलबेन की भारतीय युवाओं से अपील, CJP के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान
दिवाली से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मंडोली में 567 किलो से अधिक अवैध पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना
काउंटिंग का वीडियो फुटेज नहीं मिलने पर चुनाव आयोग पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, ये कहा
दिल्ली के 250 वार्डों में महिलाओं के लिए बनेंगे ‘पिंक पार्क’, क्या है MCD का प्लान और क्या होंगी सुविधाएं?
द्वारका कोर्ट से सुनवाई से बच रहा घोषित अपराधी हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार,