

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/देहरादून/राज्य ब्यूरो, : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने, हुड़दंग करने तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशो के क्रम मे कार्यवाही करते हुए थाना रायपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक- 13/10/2026 को रायपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा रायपुर क्षेत्रान्तर्गत रिंग रोड, किदूवाला, रायपुर बाजार, मालदेवता रोड तथा अन्य संवेदनशील एवं एकांत स्थानों पर चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर खुले में व वाहनों में बैठकर शराब पीने वाले 17 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहाँ उनके विरुद्ध धारा-81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 4250/- ₹ का जुर्माना वसूला गया तथा उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत दी गयी।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा कई व्यक्तियों को मौके पर ही सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गयी, साथ ही होटल संचालकों, ढाबा संचालकों एवं स्थानीय व्यापारियों को भी अपने प्रतिष्ठानो व उसके आसपास सार्वजनिक स्थानों पर लोगो को शराब न पिलाने व इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त मिलने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई।





More Stories
दिल्ली प्रदूषण: ‘पंजाब में पुलिस वाले जला रहे हैं पराली’, पर्यावरण मंत्री सिरसा का AAP पर आरोप
1984 सिख विरोधी दंगों के 42 साल बाद भी इंसाफ का इंतजार, तिलक विहार में आज भी जिंदा हैं जख्म
जौहार की संस्कृति उत्तराखण्ड की आत्मा है : दीपक रावत, कुमाऊं कमिश्नर
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी
दिल्ली में गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; लंबित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह
कपासहेड़ा के मोहित यादव ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक