

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो,: त्योहारों व परीक्षाओं को देखते हुए गौतम बुद्धनगर जनपद में पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है. साथ ही जिले में बीएनएस की धारा 163 भी लागू की गई है. जो आगामी 20 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी. इसके मद्देनजर दिल्ली से लगने वाले नोएडा के सभी बॉर्डर पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है. चेकिंग अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए नोएडा के एडिशनल डीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने कि आगामी त्योहारों सहित परीक्षाओं आदि को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है, इसके साथ ही फुट पेट्रोलिंग भी की जा रही है.

एडिशनल डीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि एसीपी-2 नोएडा मयंक तिवारी की तरफ से पुलिस बल के साथ दिल्ली बार्डर के आस-पास चेकिंग की जा रही है. पुलिस टीम की ओर से संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली जा रही है ओर नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. पुलिस अधिकारियों की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. सभी पीसीआर व पीआरवी वाहन लगातार गश्त पर रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि दिल्ली से लगने वाले चिल्ला बॉर्डर, न्यू अशोक नगर, हरि दर्शन, डीएनडी, कालिंदी कुंज, एनआईवी सहित तमाम बॉर्डर पर स्थानीय थाना पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी लगाए गए हैं. आगामी 20 अक्टूबर तक बीएनएस की धारा 163 पूरे जिले में लागू है. जिसे किसी की तरफ से कानून का उल्लंघन किया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. नियम तोड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा.





More Stories
शिव धनुष टूटते ही ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंजा लाल किला मैदान, धूमधाम से हुआ सीता स्वयंवर
दिल्ली: जाफराबाद में रेस्टोरेंट में लगी आग, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे लोग, कर्मचारियों ने बुझाई आग
नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली के 28 खिलाड़ियों का चयन, छतरपुर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
भावुक हुए श्रद्धालु, प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम वनगमन और रात्रि में ताड़का वध की लीला से
महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण
UK : ऋषिकेश में ‘रिफॉर्म उत्सव’ का आयोजन महापौर की अध्यक्षता में हुआ, शहरी नदी प्रबंधन योजना पर मंथनऋषिकेश में ‘रिफॉर्म उत्सव’ में रंभा रिवर के पुनरुद्धार पर जोर