शहीद राजा राव तुलाराम की 195वीं जयन्ती पर लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शहीद राजा राव तुलाराम की 195वीं जयन्ती पर लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ के जाफरपुर कलां गांव में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद राजा राव तुलाराम की 195वीं जयन्ती पर समिति के सदस्यों ने अस्पताल कर्मियों के साथ मिलकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया और शहीद राजा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहीद राव तुलाराम स्मारक समिति के अध्यक्ष अतर सिंह यादव व राव तुलाराम अस्पताल के एमएस विजय कुमार कदम के साथ-साथ अनेकों ग्रामीणों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रथम स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद राव तुलाराम को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए अध्यक्ष अतर सिंह यादव ने कहा कि समिति सभी देशवासियों को अमर शहीद राजा राव तुलाराम के जन्मदिवस की सभी को शुभकामनाऐं देती है। राव तुलाराम ने अपने जीवन का बलिदान अपने सुख के लिए नही बल्कि अपने देश व देशवासियों के लिए दिया था ताकि आने वाली नस्ले गुलामी में नही आजादी में जिंदा रह सके। उन्होने न केवल अंग्रेजों के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई बल्कि उनके साथ मरते दम तक लौहा भी लिया और लड़ते-लड़ते शहीद हो गये। आज हम उनकी 195वीं जयन्ती पर उन्हे श्रद्धा भाव से श्रद्धांजलि दे रहे है और उनके आजादी के सपने को जीवंत रखने की कसम खाते है। ताकि हमारी आने वाले नस्ले आजादी की कीमत जान सके और इसके महत्व को समझे। वहीं राव तुलाराम अस्पताल जाफरपुर के एमएस विजय कुमार कदम के साथ-साथ डा. अनिल यादव, अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ व अन्य कर्मचारियों ने भी अपनी श्रद्धाजलि अर्पित की। वहीं समिति के महासचिव ओमप्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष दलीप सिंह व खुशीराम के साथ-साथ अनेकों ग्रामीणों ने कोविड-19 के नियमों के तहत अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। महासचिव श्री यादव ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते बहुत ही सामान्य स्तर पर व कोरोना नियमों के तहत श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया था ताकि इस समारोह को सुरक्षित तरीके से मनाया जा सके। उन्होने सभी क्षेत्रवासियों को राव तुलाराम के जन्मदिवस की बधाई व शुभकामनाऐं भी दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox