

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो : मेरठ निवासी तस्कर पकड़ा गया। कार में ले जा रहा था शराब की खेप।डिफेंस का फर्जी लेवल।लगाकर कैंटीन की शराब बताकर बेचने जा रहा था उत्त्तराखण्ड में। आबकारी ऋषिकेश की टीम ने दबोचा।
अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आबकारी विभाग की टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम के द्वारा आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर गाड़ी श्यामपुर के पास एक चार पहिया वाहन हुंडई क्रेटा कार संख्या DL 4CAZ 9073 से अवैध शराब परिवहन करते 10पेटी बरामद की गई।
बिष्ट के मुताबिक, जिसमें 100 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की एवं 24 बडवाइजर बियर बरामद हुई बरामद शराब की बोतलों पर चस्पा लेवल पर फॉर सेल डिफेंस पर्सनल ऑनली अंकित पाया गया बरामद बीयर पर फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली अंकित पाया गया, प्रथम दृष्टया जांचे जाने पर बोतलों पर लगे होलोग्राम एवं लेवल नकली है जिनकी जांच हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा रही है, वाहन चालक/ अभियुक्त निशांत शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी मोदीपुरम मेरठ उत्तर प्रदेश को अवैध शराब परिवहन करने के जुर्म धारा 63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया, तथा आबकारी क्षेत्र ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्त से अवैध शराब के संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि यूपी मेरठ से यह शराब में डिफेंस के लेबल इसलिए लगाए जाते है ताकि आमजन को यह कैंटीन की शराब लगे ,जिसे वर्तमान में शादियों पार्टी के सीजन में दिया जाना था,
अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा । इस कार्यवाही में आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के साथ जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून के आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश उनियाल ,अर्जुन सिंह, आबकारी हेड कांस्टेबल राकेश नाथ, हेमंत सिंह एवं कांस्टेबल अंकित कुमार, आशीष चौहान शामिल रहे।





More Stories
दिल्ली के 250 वार्डों में महिलाओं के लिए बनेंगे ‘पिंक पार्क’, क्या है MCD का प्लान और क्या होंगी सुविधाएं?
द्वारका कोर्ट से सुनवाई से बच रहा घोषित अपराधी हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार,
ऋषिकेश एम्स में “पाइरेक्सिया” का उद्घाटन हरिद्वार सांसद
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम-केवट संवाद और भरत मिलाप की भावुक लीला, रात्रि में मारीच-सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया
शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची देहरादून पुलिस
त्योहारों व परीक्षाओं को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई