कोतवाली पुलिस ने पकड़े दो शातिर अपराधी, स्ट्रीट क्राईम को दे रहे थे अंजाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोतवाली पुलिस ने पकड़े दो शातिर अपराधी, स्ट्रीट क्राईम को दे रहे थे अंजाम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नार्थ जिला पुलिस के कोतवाली थाना पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को पकड़ा है। जो कमीशन आफ स्ट्रीट क्राईम को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों से एक स्कूटी, एक देसी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
नार्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी पैसे लेकर वारदातों को अंजाम देते हैं। और इसमें वह आउटर रिंग रोड़ पर कमीशन आफ स्ट्रीट क्राईम के तहत वारदात भी कर रहे हैं। एसीपी उमा शंकर व एसएचओ रितू राज ने अपराधियों को पकड़ने के लिए एसआई राजपाल, एएसआई सुरेश, सिपाही विनय, अमित मलिक, अमित व मनीष के साथ-साथ जिप्सी चालक एएसआइ्र जोगेन्द्र व क्यूआरटी चालक एएसआई जितेन्द्र की एक टीम बनाई और आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। इस सारे मामले में एसएचओ रितू राज टीम का नेतृत्व करती रही। टीम ने सूचना के आधार पर आईएसबीटी के फ्लाई ओवर पर दो टीमे बनाकर अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसमें दो अधिकारी सादे कपड़ों में तैनात किये गये और उससे थोड़ा आगे बैरिकेट लगा कर दूसरी टीम तैनात की गई। जैसे ही आरोपी स्कूटी पर आये तो पहली टीम ने उसकी सूचना दूसरी टीम को दी। जैसे ही टीम ने उन्हे रूकने का इशारा किया तो अपराधी यू टर्न लेकर भागने लगे तो पहली टीम के सदस्यों ने उन्हे दबौच लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनसे एक देसी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने जब स्कूटी की जांच की तो वह भी जगरपुरी इलाके से चोरी की हुई पाई गई। पुलिस ने दोनो आरोपियों आकाश राणा पुत्र बीर सिंह राणा निवासी ओल्ड गोविंद पुरी, परवाना रोड़ जगतपुरी व कुनाल बेदी पुत्र संदीप बेदी निवासी चंदरनगर शास्त्री पार्क दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी आकाश यूपी के किरतपुर बिजनौर में एक चोरी के मामले में शामिल है और कोरोना काल में जेल बेल पर जमानत पर रिहा हुआ है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox