सराय रोहिल्ला पुलिस ने नशीले लड्डू खिलाकर लूटने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, दो पकड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सराय रोहिल्ला पुलिस ने नशीले लड्डू खिलाकर लूटने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, दो पकड़े

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नार्थ जिला पुलिस के तहत सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो लोगों को नशीले लड्डू खिलाकर लूटता था। पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकि सदस्यों की पुलिस खोजबीन कर रही है। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गये माल में से दो बैग साॅक्स, एक गर्म कपड़ों से भरा बड़ा बैग बरामद किया है तथा लूट की वारदात में प्रयोग की जाने वाली स्कूटी व एक ई-रिक्शा पुलिस ने जब्त कर ली हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
नार्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि रंजीत झा निवासी शास्त्री नगर ने 13 नवंबर को सराय रोहिल्ला थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने बताया था कि जब वह अपने कार्ट रिक्शा पर 11 बैग साॅक्स के रखकर सप्लाई देने के लिए जा रहा था तो शिव मंदिर किशनगंज के पास उसे एक लड़के ने प्रसाद के रूप में दो लड्डू दे दिये जिन्हे खाने के बाद वह बेहोश हो गया और जब होश आया तो उसकी रिक्शा से सभी बैग गायब थे और उसका फोन भी चुरा लिया गया था। एसएचओ ने रंजीत की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच के लिए एएसआई कृष्ण, हवलदार पुष्कर, संदीप व रामबाबू तथा सिपाही रहीश और जितेन्द्र को सौंपीं। टीम ने इस मामले में जांच करते हुए लूट वाले क्षेत्र का मौका मुआयना किया और लोगों से हुलिया बताकर आरोपी की शिनाख्त करने की कोशिश की। पुलिस को इस जांच में कुछ महत्वपूर्ण सबूत हाथ लगे जिसके आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान कर ली। जांच के दौरान पता चला की आरोपी चार लोग थे जिनमें से एक स्कूटी चला रहा था लेकिन उसके नंबर साफ नही आ रहे थे। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो उन्हे कुछ जानकारी हासिल हुई तब पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सचिन जायसवाल पुत्र रामचंद निवासी शेरपुर गांव दिल्लीको पकड़ने में सफलता प्राप्त की। उसकी जानकारी पर पुलिस ने निवासी सलीम पुत्र शेर खान निवासी विजय विहार लोनी गाजियाबाद को भी पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गये माल में से दो बैग साॅक्स, एक गर्म कपड़ों से भरा बड़ा बैग बरामद किया है तथा लूट की वारदात में प्रयोग की जाने वाली स्कूटी व एक ई-रिक्शा पुलिस ने जब्त कर ली हैं। पुलिस बाकि का सामान बरामद करने व और मामलों को लेकर आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox