WOMEN’S ASIA CUP के फाइनल में भारतीय टीम, बांग्लादेश को चटाई धूल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

WOMEN’S ASIA CUP के फाइनल में भारतीय टीम, बांग्लादेश को चटाई धूल

-बांग्लादेश की खराब बल्लेबाजी पर रेणुका सिंह ने बरसाया कहर बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- महिला एशिया कप में भारतीय टीम उम्मीदों पर खरी उतरी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2024 के फाइनल में प्रवेश किया है। पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर विपक्षी टीम को चारों खाने चित कर दिया। पहले गेंदबाजों ने बांग्लादेश को मामूली स्कोर पर रोक दिया और उसके बाद बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को फाइनल का टिकट दिला दिया।अब फाइनल में भारत से कौन सी टीम भिड़ेगी इसका फैसला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के नतीजे से होगा।

भारत ने बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया लक्ष्य
मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 80 रन बनाए। यानी भारत को जीत के लिए 81 रन का छोटा स्कोर मिला, जिसे भारत ने बिना कोई विकेट खोए 11 ओवर में हासिल कर लिया। जहां एक तरफ शेफाली वर्मा ने 26 रन की पारी खेली तो वहीं दूसरी तरफ ओपनर स्मृति मंधाना ने शानदार 55 रन बनाए। गेंदबाजों ने भारत के लिए जो मंच तैयार किया था, उसे बल्लेबाजों ने तैयार करने का काम किया। फाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान या श्रीलंका से होगा, जो 28 जुलाई को खेला जाएगा। भारतीय टीम को पहले से ही खिताब जीतने का दावेदार माना जा रहा था, अब फाइनल में पहुंचने के बाद भारत एक और एशिया कप खिताब से सिर्फ एक कदम दूर है।

बांग्लादेश की बल्लेबाजी रही खराब, रेणुका सिंह ने बरपाया कहर
इससे पहले जब बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो टीम की शुरुआत खराब रही। पहला विकेट पहले ही ओवर में गिरा जब दिलारा अख्तर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें रेणुका सिंह ने पवेलियन भेजा। इसके बाद 17 के स्कोर पर दूसरा विकेट भी चला गया। इस्मा तंजीम 8 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें भी रेणुका सिंह ने अपना शिकार बनाया। मुर्शिदा खातून भी चार रन बनाकर आउट हो गईं। रेणुका सिंह ने लगातार तीन विकेट लेकर न सिर्फ बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया, बल्कि विरोधी खेमे में भी हड़कंप मचा दिया।

निगार सुल्ताना ने खेली कप्तानी पारी
जब बांग्लादेश के एक छोर पर लगातार विकेट गिर रहे थे तो कप्तान निगार सुल्ताना ने एक छोर संभाले रखा। हालांकि, उन्हें किसी का समर्थन नहीं मिल रहा था। शोर्ना अख्तर ने आखिरी ओवरों में कुछ सहयोग जरूर दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उन्होंने 19 रन बनाये। कप्तान सुल्ताना ने 51 गेंदों का सामना किया और 32 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके निकले। इसके बाद भी पूरी टीम 80 रन ही बना सकी। इसके बाद जब भारत के सामने 81 रनों का लक्ष्य था तो यह तय हो गया था कि टीम इंडिया यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में जाएगी। हुआ भी ऐसा ही। अब फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला किससे होगा इसका फैसला दूसरे सेमीफाइनल में होगा, जिसमें पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox