

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो,। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत होने का मामला जानकारी में आया है। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, गांव नगला पदम निवासी महेश उनकी पत्नी ललतेश तीन नाबालिक बच्चे रात 10:00 बजे मैगी खाकर सोए थे सुबह नहीं उठे तो लोगों को शंका हुई देखा तो पांचों बिस्तर पर मृत मिले।
घर के बाहर उमड़ी भीड़

थाना रबूपुरा पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नगला श्री पदम निवासी एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत होने के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पुलिस ने मृतकों की पहचान करते हुए उनके नाम बताए हैं…
महेश पुत्र कृष्ण निवासी नगला श्री पदम, उम्र 37 वर्ष
ललिता पत्नी महेश उम्र 35 वर्ष
लड्डू पुत्र महेश उम्र 11 वर्ष
मिष्टी पुत्री महेश उम्र 07 वर्ष
साक्षात पुत्र महेश उम्र 3 वर्ष
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस बल, उच्चाधिकारीगण, एम्बुलेंस एवं फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।





More Stories
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DTC बस ने लोगों मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
दिल्ली के 9 गांवों में फैक्ट्री लगेगी, वेयरहाउस बनेंगे, राघोपुर, धांसा, गालिबपुर, बदूसराय, ताजपुर में जमीन की होगी पैमाइश, टेंडर जारी