26 जुलाई को देशभर में कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है, जानिए युद्ध की पूरी कहानी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

26 जुलाई को देशभर में कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है, जानिए युद्ध की पूरी कहानी

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/ – आज पूरे देशभर में कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। बता दें कि 26 जुलाई के दिन ही भारत  के वीर सैनिकों ने देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी देकर पाकिस्तानी घुसपैठिए आतंकवादी और सैनिकों को कारगिल से खदेड़ दिया था। जिसके बाद से ही हर साल 26 जुलाई को देशभर में कारगिल विजय दिवस मनाया जाने लगा।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी को अपने देश से खदेड़ के लिए ऑपरेशन विजय चलाया गया था जिसके दौरान भारत के कई वीर सैनिकों ने अपनी जान गंवाई थी, लेकिन वह एक इंच भी अपनी जमीन से पीछे नहीं हटे थे। कारगिल विजय दिवस के मौके पर हर साल देश के वीर जवानों को याद करते हुए उनकी वीरता और साहस के किस्से हर जगह सुनाए जाते हैं।

दरअसल, 25 साल पहले वर्ष 1999 को द्रास, काकसर, बटालिक सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों को देखा गया। उस वक्त ये अंदाजा लगाया गया कि करीब 600 से 800 घुसपैठिये भारतीय चौकियों पर कब्जा कर चुके हैं। जिसके बाद कश्मीर के अलग-अलग इलाकों से सेना को भेजने की शुरुआत हुई। भारतीय वायुसेना ने घुसपैठियों पर जमकर बमबारी की।  साथ ही दो भारतीय लड़ाकू विमानों को पाकिस्तानी सेना ने मार गिराया। फ्लाइट लेफ्टिनेंट के नचिकेता को पाकिस्तान ने युद्ध बंदी बना लिया। वहीं, स्क्वाड्रन लीडर अजय अहूजा शहीद हो गए।

भारतीय सेना ने द्रास सेक्टर में तोलोलिंग चोटी पर फिर से कब्जा किया
3 जून 1999 को पाकिस्तान ने भारत के दबाव में फ्लाइट लेफ्टिनेंट के नचिकेता को भारत को सौंप दिया। वहीं भारत ने पाकिस्तानी घुसपैठियों पर हमला तेज किया। भारत ने द्रास-कारगिल सेक्टर में घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। बाल्टिक सेक्टर में भारतीय सेना ने दो बेहद अहम चोटियों को फिर से हासिल कर लिया। साथ ही भारतीय सेना ने द्रास सेक्टर में तोलोलिंग चोटी पर फिर से कब्जा किया।

26 जुलाई को भारत ने कारगिल युद्ध को जीतने की घोषणा कर दी
वहीं भारत ने टाइगर हिल्स के पास की दो अहम चोटियों पर फिर से कब्जा कर तिरंगा फहराया। 14 जुलाई को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को भारतीय क्षेत्र से पूरी तरह से खदेड़ दिया। भारत ने अपने सभी इलाकों को वापस हासिल कर लिया और 26 जुलाई को भारत ने कारगिल युद्ध को जीतने की घोषणा कर दी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox