पंजाब व हरियाणा के किसानों के समर्थन में पंहुचे दिल्ली भाकियू नेता, सरकार के फैसले का किया स्वागत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाब व हरियाणा के किसानों के समर्थन में पंहुचे दिल्ली भाकियू नेता, सरकार के फैसले का किया स्वागत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्र सरकार द्वारा अभी हाल ही में पारित किये गये 3 कृषि विधेयकों के विरोध में हरियाणा व पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच के तहत बहादुरगढ़ पंहुचने पर उनके समर्थन में दिल्ली भारतीय किसान यूनियन के नेता बहादुरगढ़ पंहुचे। भाकियू के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र डागर के नेतृत्व में दिल्ली के किसान व भाकियू पदाधिकारी बहादुरगढ़ पंहुचे और किसानों के साथ प्रदर्शन किया। वहीं दोपहर बाद सरकार से मिली इजाजत का भाकियू नेता ने स्वागत किया।
इस संबंध में बताते हुए प्रदेश भाकियू अध्यक्ष विरेन्द्र डागर ने कहा कि सबसे पहले तो वह केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते है कि सरकार ने किसानों के प्रति अपना रूख बदला है और उन्हे दिल्ली आने की इजाजत दी है। उन्होने उम्मीद जाहिर की कि किसानों व सरकार में मुद्दों को लेकर सहमति बन जायेगी। लेकिन समस्या जब उत्पन्न हुई जब केंद्र की भाजपा सरकार किसानों को कृषि बिलों पर संतुष्ट नही कर पाई। जिसकारण यह सारा बवाल मचा हुआ है। हम पूरी तरह से किसानों के साथ है और हर परिस्थिति में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे। इतना ही नही दिल्ली प्रदेश भाकियू ने उन किसानों के लिए खाने की व्यवस्था की जो अपना खाने का सामान नही ला पाये थे। उन्होने कहा कि हम दिल्ली के किसानों को सरकारी सुविधाये व योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे। इसके लिए भाकियू हर स्तर पर काम कर रही है। इस अवसर पर राज सिंह डागर, औमप्रकाश सिंह, जिले सिंह आदि भी बहादुरगढ़ पंहुचे और किसानों को हर संभव मदद पंहुचाई। भाकियू नेताओं ने किसानों के साथ मिलकर टिकरी बार्डर पर अपना विरोध प्रदर्शन भी किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox