हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान

-55 से 59 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन, केवल 32 सेकंड से पदक से चूके

बहादुरगढ़/सिमरन मोरया/-  बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) के सदस्य राजेश रघुवंशी ने हाइरॉक्स बेंगलुरु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया है। उन्होंने 55 से 59 वर्ष आयु वर्ग में चौथा स्थान हासिल किया। हाइरॉक्स बेंगलुरु का आयोजन 11 और 12 अप्रैल 2026 को बैंगलोर इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर में किया गया था। इस प्रतियोगिता में देश और विदेश से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

राजेश रघुवंशी पदक जीतने से केवल 32 सेकंड से पीछे रह गए, लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उन्होंने अपनी फिटनेस, मेहनत और मजबूत इरादों से सभी को प्रभावित किया।

हाइरॉक्स को दुनिया की सबसे कठिन फिटनेस प्रतियोगिताओं में गिना जाता है। इसमें प्रतिभागियों को 8 किलोमीटर दौड़ लगानी होती है। हर 1 किलोमीटर के बाद उन्हें अलग-अलग फिटनेस एक्सरसाइज करनी पड़ती है। इस प्रतियोगिता में ताकत, सहनशक्ति और मानसिक मजबूती की परीक्षा होती है।

राजेश रघुवंशी ने इस कठिन प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने आयु वर्ग के कई खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी। उन्होंने यह साबित किया कि मेहनत और लगन से किसी भी उम्र में बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर ने राजेश रघुवंशी की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह केवल राजेश की नहीं, बल्कि पूरे बहादुरगढ़ और बीआरजी परिवार के लिए गर्व की बात है।

दीपक छिल्लर ने कहा कि बीआरजी अब सिर्फ एक रनिंग ग्रुप नहीं रहा, बल्कि फिटनेस के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि समूह के सदस्य लगातार नई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर लोगों को फिटनेस के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

बीआरजी के अन्य सदस्यों ने भी राजेश रघुवंशी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजेश ने यह साबित कर दिया है कि उम्र केवल एक संख्या है और मजबूत इरादों से हर मंजिल पाई जा सकती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox