बीपीएमएस के 39वें शिविर में 215 मरीजों की जांच, 30 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए दिल्ली भेजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीपीएमएस के 39वें शिविर में 215 मरीजों की जांच, 30 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए दिल्ली भेजा

-राजेश चेतन बोले- स्वास्थ्य मिशन का दायरा हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान तक बढ़ाया जाएगा

भिवानी/सिमरन मोरया/-  भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) द्वारा आयोजित 39वें निःशुल्क नेत्र और मेडिकल शिविर में 215 मरीजों की जांच की गई। शिविर में जांच के बाद 30 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए दिल्ली भेजा गया।

यह शिविर समाजसेवी श्रीमती लाली देवी और श्री मामराज कोकड़ा की स्मृति में आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन विवेक कोकड़ा, सारिका कोकड़ा और कोकड़ा परिवार के अन्य सदस्यों ने किया।

डॉक्टरों ने जांच के दौरान 30 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना। इन मरीजों को बीपीएमएस की विशेष बस से दिल्ली के वेणु आई इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर भेजा गया। इसके अलावा 21 मरीजों का ओरल टेस्ट, 5 महिलाओं का पैप स्मियर टेस्ट और 7 महिलाओं का सीबीई टेस्ट भी किया गया।

बीपीएमएस के अध्यक्ष और प्रसिद्ध कवि राजेश चेतन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य हर जरूरतमंद तक मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बीपीएमएस के शिविरों को हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली और राजस्थान में भी सराहना मिल रही है। अब संस्था अपने स्वास्थ्य मिशन को और बड़े स्तर पर बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

राजेश चेतन ने बताया कि इस शिविर में राजस्थान और हरियाणा के दूर-दराज के इलाकों से भी मरीज आए। उन्होंने कहा कि लोगों का बढ़ता भरोसा संस्था की अच्छी सेवाओं और मुफ्त इलाज की वजह से है।

उन्होंने 2 अप्रैल को लोहारू तहसील के खरखड़ी गांव में लगाए गए शिविर का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उस शिविर में रिकॉर्ड 255 मरीजों की जांच हुई थी। यह शिविर हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था।

राजेश चेतन ने कहा कि बीपीएमएस की पहचान अच्छी दवाइयों, बेहतर इलाज और निःशुल्क सेवा के कारण लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम और दिल्ली के वरिष्ठ डॉक्टरों ने शिविर में आए मरीजों की जांच की और सभी सेवाएं बिल्कुल मुफ्त दी गईं।

शिविर में बीपीएमएस के अध्यक्ष राजेश चेतन, संयुक्त सचिव और शिविर संयोजक संजय गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, डॉ. बुद्धदेव आर्य, डॉ. वर्मा, कांता बजाज, सारिका कोकड़ा, अनिता जैन और नरेश कोकड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox