
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/शिवकुमार यादव ; । द्वारका जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आदतन महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 5.043 किलोग्राम गांजा, बिक्री के लिए तैयार की गई करीब 500 छोटी पुड़ियां, 3,600 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला की पहचान वीणा (33), निवासी रणाजी एन्क्लेव, नांगली सकरावती, नजफगढ़ के रूप में हुई है। वह थाना नजफगढ़ की सूचीबद्ध बीसी है और पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत पहले से 10 मामले दर्ज हैं।

डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह की निगरानी और एसीपी ऑपरेशन सुभाष मलिक के मार्गदर्शन में स्पेशल स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में टीम नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार नजर रख रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नांगली विहार एक्सटेंशन, गांव नांगली सकरावती में गांजे की पुड़ियां तैयार कर बिक्री की जा रही हैं।
सूचना के आधार पर एसआई दिनेश कुमार, एसआई टोपीश, एएसआई विजय सिंह, एचसी जयराम, एचसी जगत सिंह, एचसी नरेश, एचसी राजेश, डब्ल्यू/एचसी गीता और कांस्टेबल रवि की टीम ने छापेमारी की। मौके से वीणा को पकड़ा गया और उसके पास से गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से पंजाब की रहने वाली है और शादी के बाद रोजगार की तलाश में दिल्ली आई थी। पुलिस के अनुसार वह पहले अवैध शराब की बिक्री में शामिल हुई और कई बार गिरफ्तार हुई। बाद में आसानी से अधिक पैसा कमाने के लालच में गांजा बेचने लगी। पुलिस का दावा है कि वह अपने रिश्तेदारों से गांजा मंगवाकर उसे छोटी-छोटी पुड़ियों में तैयार कर बेचती थी।
इस मामले में एफआईआर नंबर 448/2026, दिनांक 01.10.2026, धारा 8/20/25 एनडीपीएस एक्ट, थाना नजफगढ़ के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब गांजे के स्रोत और इस अवैध सप्लाई चेन में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है





More Stories
सीमापुरी हादसे ने बेनकाब किया अवैध कमर्शियल गतिविधियों का मकड़जाल, कागजों पर FAR का गणित व जमीन पर जानलेवा निर्माण
एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी
द्वारका में वाहन चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का टाटा ऐस बरामद
खारी बावली में अवैध विदेशी सिगरेट का बड़ा जखीरा पकड़ा