
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/शिवकुमार यादव: आज एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बादली बीडीपीओ सुमित बेनीवाल ने किया।

आयोजित शिविर में युवाओं व महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए 52यूनिट रक्त जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए रक्तदान किया। बीडीपीओ सुमित बेनीवाल ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया व नशे से दूर रहने का आवाहन किया। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि समिति लोगों के अनमोल जीवन को बचाने के लिए समय,समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करती रहती है रक्तदान

महादान है। एक यूनिट रक्त से तीन व्यक्तियों का जीवन बचाया जा सकता है। रक्त किसी मशीन या फैक्ट्री में नहीं बनाया जा सकता। मनुष्य ही रक्तदान करके एक दूसरे का जीवन बचा सकते हैं रक्तदान के सफल आयोजन में समाजसेवीका नीलम शर्मा मोंटी प्रधान अमित कुमार गुभाना मंदिर कमेटी प्रधान सतीश कुमार खजान सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।





More Stories
सीमापुरी हादसे ने बेनकाब किया अवैध कमर्शियल गतिविधियों का मकड़जाल, कागजों पर FAR का गणित व जमीन पर जानलेवा निर्माण
एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी
द्वारका में वाहन चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का टाटा ऐस बरामद