सर्दियों का सुपर-फूड है मूंगफली, हृदय व मधुमेह रोग में है फायदेमंद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सर्दियों का सुपर-फूड है मूंगफली, हृदय व मधुमेह रोग में है फायदेमंद

-वजन घटाने, बेहतर पाचन और विटामिन-डी की प्राप्ति के लिए मूंगफली का सेवन करना कई तरीकों से लाभदायक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हेल्थ डेस्क/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सर्दियों के इस मौसम में खाने-पीने के लिए कई सारी चीजें उपलब्ध होती हैं। इनमें से कुछ चीजें देखने में तो बहुत सामान्य सी होती हैं, लेकिन सेहत के हिसाब से इन्हें बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मूंगफली भी ऐसा ही एक खाद्य पदार्थ है, जिसका सर्दियों के मौसम में सेवन करना सेहत के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। देश के कुछ हिस्सों में इसे बादाम भी कहा जाता है। असल में इसमें मौजूद गुण आपको बादाम जितनी पौष्टिकता दे सकते हैं। वजन घटाने, बेहतर पाचन स्वास्थ्य और विटामिन-डी की प्राप्ति, मूंगफली का सेवन करना कई तरीकों से सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। आहार विशेषज्ञ बताते हैं, मूंगफली के सेवन से आप प्रोटीन, विटामिन, खनिज और स्वस्थ वसा प्राप्त कर सकते हैं। इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा मौजूद होती है, ऐसे में इसका सेवन करना पेट के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। यह भूख को नियंत्रित करता है और आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करा सकता है। आइए मूंगफली खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। मूंगफली में हाई फाइबर की मात्रा होती है, जो पाचन स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करती है। कब्ज को रोकने और आंत के माइक्रोबायोम में सुधार करने के लिए मूंगफली का सेवन करना विशेष लाभदायक हो सकता है। इसके अतिरिक्त मूंगफली का सेवन शरीर के सूजन को कम करने में भी सहायक है, जिससे क्रोनिक बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि मूंगफली का सेवन करना हृदय रोग के जोखिम को कम करने में भी फायदेमंद हो सकता है। मूंगफली में स्वस्थ वसा मैग्नीशियम, एंटीऑक्सिडेंट, कॉपर और अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं, जिससे हृदय पर अधिक दबाव नहीं पड़ता है। हृदय रोग के खतरे को कम करने के लिए मूंगफली खाना फायदेमंद हो सकता है। मधुमेह के रोगियों के लिए लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ खाने की सलाह दी जाती है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स उस दर को कहा जाता है जिसपर खाद्य पदार्थों का रक्तप्रवाह में ब्रेकडाउन होता है। मूंगफली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, ऐसे में यह ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाने नहीं देता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक 55 से कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, मूंगफली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 13 होता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox