सपा नेताओं के घरों पर आयकर विभाग का छापा, करीब दर्जनभर नेताओं के यहां चल रही जांच

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सपा नेताओं के घरों पर आयकर विभाग का छापा, करीब दर्जनभर नेताओं के यहां चल रही जांच

-अखिलेश ने कसा तंज कहा- आईटी विभाग भी चुनाव लड़ने आ गया, फिर ईडी और सीबीआई भी आएगी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यूपी में समाजवादी पार्टी के करीब एक दर्जन नेताओं और करीबियों के घरो और दफ्तरों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। इस छापेमारी पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को हार सतायेगी तो दिल्ली से बड़े-बड़े नेता आएंगे। अभी इनकम टैक्स विभाग आया है फिर ईडी और सीबीआई आएगी। अब इनकम टैक्स विभाग भी उत्तरप्रदेश में चुनाव लड़ने आ गया। भाजपा के पास कोई नया रास्ता नहीं है।


                   आयकर विभाग की टीम ने शनिवार तड़के लखनऊ, मैनपुरी, आगरा में एक विशेष राजनीतिक दल के फाइनेंसर के आवासों पर छापामारी की है। जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ओएसडी रहे गजेंद्र सिंह, आरसीएल ग्रुप के मालिक एवं सपा नेता मनोज यादव तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय समेत दर्जनभर नेताओं के यहां छापेमारी चल रही हैं। लखनऊ में यह आयकर विभाग का छापा अंबेडकर पार्क के पास स्थित गजेंद्र सिंह के आवास पर पड़ा है। गजेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ओएसडी रहे हैं। मैनपुरी में आयकर विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह आरसीएल ग्रुप के मालिक एवं सपा नेता मनोज यादव घर पर छापा मारा है। कई गाड़ियों से आयकर अधिकारी यहां पहुंचे हैं। सपा नेता के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात है। किसी को जाने की अनुमति नहीं है। सुबह आठ बजे अधिकारी घर के अंदर जांच कर रहे हैं। शहर कोतवाली के मोहल्ला बंसी गोहरा में सपा नेता मनोज यादव का आवास है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे करीब 12 गाड़ियों से आयकर अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे तो हड़कंप मच गया। पुलिस फोर्स ने सपा नेता के घर को घेर लिया। अंदर आयकर अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
                इसके अलावा, आयकर विभाग की टीम मऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के निवास पर पहुंची है। राजीव राय ने कहा कि आयकर विभाग के लोग आए हैं। मेरा कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मेरे पास कोई अवैध पैसा नहीं है। मैं लोगों की मदद करता हूं और सरकार को यह पसंद नहीं आया। यह उसी का परिणाम है।
                इस छापेमारी पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रायबरेली में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस की तरह बर्ताव कर रही है। अभी आईटी टीम आई है अब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) सीबीआई वाले भी आएंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने सपा प्रवक्ता राजीव राय के यहां की गई छापेमारी पर कहा कि चुनाव को देखते हुए सब किया जा रहा है। इनकम टैक्स रिटर्न निकालने के समय क्यों नहीं देखा गया। पार्टी और नेता इससे डरने वाले नहीं है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है। कांग्रेस का पुराना इतिहास उठा कर देखिए, जब भी डराना होता था तो इन्हीं संस्थाओं का इस्तेलमाल कर डराया जाता था। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी कह रही थी हम रामराज्य लाएंगे। लेकिन जो समाजवाद का रास्ता है, वही रामराज्य लाएगा।
               उन्होंने कहा कि अगर उनके पास पहले से जानकारी थी तो पहले कार्रवाई करनी चाहिए थी चुनाव से दो महीने पहले ये कार्रवाई हो रही है। जो कि दिखाता है कि आईटी और सीबीआई वाले भी चुनाव लड़ रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इसके पहले भी बंगाल में जिस तरह से केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया गया था लेकिन जनता ने भाजपा को हरा दिया।
               उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से बुरी तरह नाराज है और अब सपा की तरफ देख रही है। इससे भाजपा के होश उड़े हुए हैं और अब वो एजेंसियों का सहारा ले रहे हैं। ये कोई नई बात नहीं है लेकिन जनता मन बना चुकी है और 2022 के चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox