
मानसी शर्मा /- बीते कुछ महीनों से लगातार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद से ये सिलसिला और ज्यादा बढ़ गया है। इसी मामले में मुंबई पुलिस ने एक और आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस को मिला मैसेज
हाल ही में, मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम को एक मैसेज मिला था। जिसमें सलमान खान से मंदिर में जाकर माफी मांगने की बात कही गई थी। इसी के साथ 5 करोड़ रुपये की फिरौती की डिमांड की गई थी। इश मैसेज के मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। जिसके बाद पुलिस को कर्नाटक के हावेरी से एक सुराग मिला। इसके बाद सलमान खान को धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
कर्नाटक से जुड़े तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम बिकाराम जलाराम बिश्नोई हैं। जो राजस्थान के जालौर जिले का मूल निवासी हैं। धमकी भरे मैसेज की छानबीन करने पर पता चला कि ये मैसेज कर्नाटक से भेजा गया था। बता दें, मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कर्नाटक से तार जुड़ने के बाद पुलिस आरोपी को कर्नाटक से मुंबई लेकर आई हैं।
लॉरेंस बिश्नोई से हैं नाता
बिकाराम जलाराम बिश्नोई ने दावा किया कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। धमकी देने वाले ने मांग की थी कि या तो सलमान उनके मंदिर में जाकर माफी मांगें या 5 करोड़ रुपये दें। लेकिन अगर वो उनकी नहीं मानते तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।





More Stories
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में मनाया महिला किसान दिवस
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने किया जेन-जी खिलाड़ियों का सम्मान
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित