‘किसानों को 3 कृषि कानूनों के विरोध की सजा दी जा रही…’ सुरजेवाला ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘किसानों को 3 कृषि कानूनों के विरोध की सजा दी जा रही…’ सुरजेवाला ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

मानसी शर्मा /-   कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब और हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा पंजाब समेत पूरे देश में DAP को लेकर हाहाकार मचा है। DAP के चलते किसानों ने काली दिवाली मनाई है एक साजिश के तहत बीजेपी DAP के किल्लत पैदा कर रही है।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि डीएपी के लिए किसान परिवार सहित सहकारी समितियां के बाहर सोने को मजबूर है। डीएपी की कालाबाजारी भी हो रही है। डीएपी की मांग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज हो रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि अधिकारी और पुलिस की मौजूदगी में डीएपी बांटी जा रही है।राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बैठक में UP के कृषि मंत्री ने मामला उठाया था, लेकिन सीएम नायब सैनी कहते हैं डीपीए की कोई कमी नहीं है।

88000 करोड़ खाद सब्सिडी कम कर दी- सुरजेवाला  

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 88000करोड़ खाद सब्सिडी कम कर दी। खाद का आयात कम कर दिया। पिछले 2साल से ही ये सब हो रहा है। पंजाब और हरियाणा के किसानों को 3कृषि कानूनों के विरोध की सजा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज फिर कुरुक्षेत्र में नायब सैनी कहेंगे डीएपी पूरा है,हम कह रहे हैं कमी है, एक तो झूठ बोल रहा है। डीएपी खाद का स्टॉक कम कर दिया है।

सरकार ने समय पर डीएपी के आयात नहीं करवाया- सुरजेवाला

सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि किसान आंदोलन हरियाणा और पंजाब के किसानों ने किया,इसके लिए केंद्र सरकार किसानों से बदला ले रही है, क्योंकि उन्हें कृषि कानून वापस लेने पड़े। 60%डीएपी का आयात होता है यदि डीएपी का अनुदान कम होगा तो आयत कैसे होगा। उन्होंने कहा कि 20024-25में पिछले साल के मुकाबले 14लाख टन कम डीएपी है। क्या सरकार को ये पता नहीं था सरकार ने समय पर डीएपी के आयात नहीं करवाया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox