डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 836 अंक लुढ़का; फेड रिजर्व के फैसले पर सबकी नजर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 836 अंक लुढ़का; फेड रिजर्व के फैसले पर सबकी नजर

मानसी शर्मा /-   अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शानदार जीत के बाद भारतीय शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद अब गिरावट का रुख देखा गया है। निवेशकों ने सतर्कता बरतते हुए बाजार में मुनाफावसूली की, जिससे प्रमुख शेयर इंडेक्स में कमजोरी आई। अब सभी की नजर फेडरल रिजर्व के आगामी निर्णय पर टिकी है, जो बाजार की दिशा तय कर सकता है।

सेंसेक्स-निफ्टी में में भारी गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का बेंचमार्क सेंसेक्स 836.34 अंक गिरकर 79,541.79 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 284.7 अंक की गिरावट के साथ 24,199.35 पर आ गया।

आज के कारोबार में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, श्रीराम फाइनेंस, टेक महिंद्रा और ग्रासिम इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट में रही, जबकि अपोलो हॉस्पिटल्स, एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई, टीसीएस और एलएंडटी जैसी कंपनियां फायदे में रहीं।

फेडरल रिजर्व की संभावित नीतिगत कार्रवाई पर बाजार की निगाहें

मुद्रास्फीति में कमी और श्रम बाजार में नरमी के संकेतों के चलते विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक, फेडरल रिजर्व, गुरुवार को ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की और कटौती कर सकता है। इस कटौती से बाजार को कुछ राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, एक और पहलू है जिस पर निवेशकों की नजर है: डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में वापसी के बाद केंद्रीय बैंकों की नीतियों पर उनका संभावित प्रभाव। विशेषज्ञों के अनुसार, ट्रंप अपने फैसलों से बैंकों के नीतिगत निर्णयों पर प्रभाव डालने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका असर वैश्विक बाजारों पर पड़ सकता है।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट

इस दिन के कारोबार में सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखी गई। ऑटो, मेटल, पावर, टेलीकॉम, फार्मा और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में 1-2 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इसके अलावा, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी क्रमशः 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई।

गुरुवार दोपहर 3 बजे तक बीएसई पर कुल 4,034 शेयरों का कारोबार हुआ। इस दौरान 1,834 शेयरों में तेजी रही, जबकि 2,079 शेयरों में गिरावट आई और 121 शेयर अपरिवर्तित रहे। 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने वाले शेयरों की संख्या 240 रही, जबकि 13 शेयरों ने 52-सप्ताह का न्यूनतम स्तर दर्ज किया। साथ ही, कुल 350 शेयरों में अपर सर्किट और 198 शेयरों में लोअर सर्किट में कारोबार हुआ।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox