बिहार में फिर जागी नीतीश की अंतरात्मा, फिर पाला बदलेंगे नीतीश ?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार में फिर जागी नीतीश की अंतरात्मा, फिर पाला बदलेंगे नीतीश ?

-बिहार में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच भाजपा ने शाहनवाज, रविशंकर प्रसाद को दिल्ली बुलाया

पटना/- बिहार में सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गई है और सियासी घटनाक्रम पल-पल बदल रहे है। हो सकता है राज्य का राजनैतिक परिदृश्य बदल जाए जो हालात पैदा हो गए हैं उससे लगता है कि मंगलवार को बिहार में कुछ बड़ा हो सकता है। इस लिहाज से अगले तीन-चार दिन काफी महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं। माना यह जा रहा है कि हर लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की अंतरात्मा जागती है और वो पाला बदल लेते हैं। इसबार सियासी    
घटनाक्रम कुछ इसी तरह का संकेत दे रहे हैं।
            सत्ताधारी एनडीए गठबंधन के घटक जदयू ने सभी अपने एमपी, एमएलए/एमएलसी को पटना तलब किया है। उन्हें कहा गया है कि शाम तक हर हाल में पटना पहुंच जाएं। कई जदयू नेताओं ने अपने बयान में कहा है कि कुछ भी हो सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि आरसीपी सिंह प्रकरण के बाद उत्पन्न स्थिति पर विचार करने के लिए सब को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सीएम आवास पर उनकी बैठक होने वाली है। ललन सिंह ने टीवी चैनलों को दिए अपने बयान में बीजेपी के प्रति पार्टी की नाराजगी को भी मजबूती से उजागर कर दिया है।
           इस बीच बीजेपी के दो बड़े नेता बिहार से दिल्ली रवाना हो गए हैं। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन दिल्ली जा रहे हैं। उनके साथ-साथ सांसद रविशंकर प्रसाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें बुलाया गया है। बीजेपी बिहार में उत्पन्न राजनैतिक हालात पर चर्चा कर सकती है। इधर सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से कहा गया है कि कोई भी नेता गठबंधन के मुद्दे पर बात नहीं करेंगे। यह भी कहा गया है कि आरसीपी सिंह प्रकरण पर भी बात नहीं करेंगे इससे तो यही लगता है बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व बिहार के ताजा राजनैतिक हालात पर कोई फैसला लेने पर विचार कर रहा है
              दूसरी और राजद की ओर से भी संकेत दिया गया है गया है कि नीतीश कुमार अगर बीजेपी से अलग हो जाते हैं तो राज्य को अस्थिर नहीं होने दिया जाएगा। मी़डिया रिपोर्ट के अनुसार राजद नेता शिवानंद तिवारी ने साफ कर दिया है कि बीजेपी से अगल होने पर पार्टी नीतीश कुमार को सपोर्ट करेगी। इधर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी नीतीश कुमार की बातचीत हुई है। जानकारी मिली है कि नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से फोन पर बात की। उसके बाद कांग्रेस के सभी विधायकों को पटना बुला लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा है कि वर्तमान सियासी हालात को लेकर पार्टी जनों को पटना बुलाया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox