नजफगढ़/- भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय के अंर्तगत नेहरू युवा केंद्र, ज़िला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वंतत्रता पर्व पर विशेष रूप से ज़िला के हर गांव व हर कालोनी के हर घर में तिरंगा पंहुचाने का अभियान अब पूरी तरह से जोर पकड़ चुका है। एनवाईके के जिला अधिकारी व वालंटियर हर घर तिरंगा पंहुचाने व फहराने के लिए युवा मंडलों के युवाओं को एक अगस्त से प्रेरित करने में जुटे हुए है। एनवाईके अधिकारी अंजली चौधरी ने बताया कि उनका लक्ष्य जिला में 75 हजार घरों पर तिरंगा फहरवाने का है।
इस पहल में सभी युवा मंडलो को प्रेरित करते हुए एनवाईके की जिला युवा अधिकारी अंजली चौधरी ने हर एक युवा मण्डल को कम से कम 500 घरों में घर घर जाकर तिरंगा फहरवाने का दायित्व सौंपा। साथ ही उन्होने वालंटियरों को गांवों व कालोनियों में तिरंगे के बारे में विभिन्न अनूठी कहानिया व शहीदों की जीवनी भी बताने का भी निर्देश दिया है। उन्होने बताया कि इस हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा प्रोजेक्ट के तहत जिला में क़रीब 70 प्रतिशत घरों तक तिरंगे पहुँचायें जा चुके है। जिला दक्षिण-पश्चिम के कार्यालय के लेखा अधिकारी सुरेन्द्र बोकन व एनवाईके जिला समिति के सदस्य षिव कुमार यादव एनवाईके वालंटियरों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवकों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। अब इस अभियान में ग्रामीण व दूसरे संगठन भी बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
सोमवार को नेहरू युवा केंद्र, ज़िला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वालंटियरों, राष्ट्रीय स्वयं सेवकों और यूथ क्लबों द्वारा हर घर तिरंगा की रैली को चलाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एनवाईके क ेलेखाअधिकारी सुरेन्द्र बोकन ने बताया कि ज़िला के 32 गांव और कालोनियों में करीब 75000 लोगो को अपने घर पर तिरंगा फरहाने के लिए प्रेरित किया गया है जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक अंकित, धीरज कुमार झा, विकास, हरगोविंद, सूरज उपाध्याय, आरिफ, मखदूम, पूजा, सुमित, गौरव, पूजा, प्रभात, रोहित, शक्ति व प्रिंसी के साथ-साथ माता मूर्ति देवी महिला मंडल अध्यक्षा भावना शर्मा, दिव्या यादव व अंजली शर्मा ने भी अपना पूरा सहयोग दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई।


More Stories
NDPC मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा