
नई दिल्ली/- आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा के पावन अवसर पर कॉनफैडरेसन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव द्वारा केंद्रीय सुरक्षा बलों के 20 लाख परिवारों के बेहतर कल्याण, पुनर्वास, शिक्षा स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं हेतु अर्ध सेना झंडा दिवस कोष की स्थापना वास्ते यशस्वी प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखा।
महासचिव ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जिस तरहां आजादी के बाद भारतीय सेना के कल्याण एवं पुनर्वास वास्ते सेना झंडा दिवस कोष की स्थापना हुई थी लेकिन आए दिन शहीद होते अर्धसेनिक बलों के लिए इस तरहां के कोष की स्थापना नहीं हो पाई। स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 सालों बाद कई सरकारें आई और गई सैकड़ों आईपीएस अधिकारी ने सुरक्षा बलों पर कमांड किए लेकिन इस गंभीर मुद्दे की ओर किसी का ध्यान नहीं गया।
रणबीर सिंह ने आगे कहा कि हमें माननीय प्रधानमंत्री जी से बहुत अपेक्षाएं हैं जो कि छोटी छोटी चीजों से शुरुआत करते हैं स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व हर घर तिरंगा इस बात के प्रमाण हैं। केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान जोकि देश की लम्बी सरहदों की चाक-चौबंद चौकसी, राज्यों की कानून व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग, बाढ भुकंप जैसी प्राकृतिक विपदाओं से आम जान माल की सुरक्षा, अक्सर होने वाले चुनावों में निष्पक्ष भुमिका, आगजनी दंगा फसाद, नक्सलियों व आतंकवादियो से निपटना पैरामिलिट्री जवानों से बेहतर कौन जाने।
उन्हे पुर्ण उम्मीद है कि माननीय प्रधानमंत्री जी 15 अगस्त को लाल किला प्राचीर से अर्ध सेना झंडा दिवस कोष की घोषणा कर 20 लाख पैरामिलिट्री चौंकिदारों को आजादी के 75वें अमृत महोत्सव का तोहफा देंगे।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत