बिहार में पलटूराम ने फिर मारी पलटी, नये गठबंधन के साथ सरकार बनाने का दावा किया पेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार में पलटूराम ने फिर मारी पलटी, नये गठबंधन के साथ सरकार बनाने का दावा किया पेश

-कहा- हमारे पार 164 विधायकों का समर्थन, भाजपा ने बताया जनता के साथ धोखा

पटना/- सत्ता के लिए पलटी मारने में माहिर पलटूराम ने एकबार फिर बिहार में पलटी मार दी है। इस पलटी से बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन टूट गया है। सीएम नीतीश ने राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के बाद नीतीश राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे और वहां नये गठबंधन के नेता चुने जाने के बाद फिर राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। इस अवसर पर तेजस्वी यादव व राबड़ी देवी ने ने उनका स्वागत किया।  वहीं. इससे पहले जेडीयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं।

तेजस्वी बोले, हम नीतीश जी को धन्यवाद करते हैं
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। कोई पैकेज नहीं मिला। नीतीश जी ने पटना यूनिवर्सिटी की भी बात की जो नहीं मानी गई। जेपी नड्डा कहते हैं कि यहां आकर क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करेंगे। यानि विपक्ष और लोकतंत्र को समाप्त करेंगे। हमारा दायित्व है संविधान को बचाना। भाजपा का एक ही काम है, डराओ। हम नीतीश जी को धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने फैसले लेने का काम किया है। आज पांच दलों की बैठक हुई और हमें फैसला लेने की जिम्मेदारी दी गई थी। नीतीश जी ने बिहार और लोकतंत्र के हित में फैसला लिया है। हम लोग समाजवादी हैं, लालू जी ने आडवाणी का रथ रोका था। हमारे पुरखों की विरासत कोई और लेकर जाएगा क्या? हम लोग चाचा-भतीजा हैं, लड़े भी हैं, आरोप भी लगाए हैं। हम लोग समाजवादी लोग हैं। हर भाई के बीच लड़ाई होती है। पीएम उम्मीदवारी का सवाल हम मुख्यमंत्रीजी पर छोड़ते हैं। सबसे अनुभवी, परिपक्व मुख्यमंत्री कोई है तो वो नीतीश जी हैं।

तेजस्वी बोले, आज बिहार ने देश को दिशा दिखाने का काम किया
तेजस्वी यादव ने कहा- तेजस्वी ने कहा कि भाजपा जहां रहती है, जिसके साथ रहती है, उसे खत्म करने में लगी रहती है। पंजाब देखिए, महाराष्ट्र देखिए। पूरे उत्तर भारत में अब भाजपा का कोई बड़ा सहयोगी नहीं रहा। देश में अराजकता का माहौल बन रहा है, सांप्रदायिकता फल-फूल रही है, सामाजिक न्याय प्रभावित हो रहा है। अर्थव्यवस्था देख लीजिए, देश की सुरक्षा देख लीजिए। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, आज ही के दिन भारत छोड़ो आंदोलन छिड़ा था। आज बिहार ने देश को दिशा दिखाने का काम किया है कि जो जनता के लिए लड़ता है, जनता उसे स्वीकार करती है। जनता विकल्प चाहती है।

नीतीश बोले, सब मिलकर काम करेंगे
सब मिलकर काम करेंगे और बिहार को आगे बढ़ाएंगे। समाज में विवाद पैदा करने की कोशिश की गई थी वो हमें अच्छा नहीं लगा था। कई तरह की बातें की रही थी वो हमें अच्छा नहीं लग रहा था।

नीतीश कुमार ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
राज्यपाल से मुलाकात कर नीतीश कुमार ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। पत्रकारों से बातचीत में नीतीश ने कहा कि हमें 164 विधायकों का समर्थन हासिल है। राज्यपाल को 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी है। सभी विधायकों की राय थी कि हमें एनडीए छोड़ देना चाहिए।

भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने नीतीश को घेरा
नीतीश कुमार 2020 का चुनाव नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जीते थे या नहीं ? जब नरेंद्र मोदी के नाम पर जीते थे तो आज बिहार के लोगों के समर्थन का अपमान किया है, ये क्या बात है? अगर आपको भाजपा परेशान कर रही थी तो दो साल से रूके हुए क्यों थेः केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद

शरद यादव बोले, अब नई सरकार जनादेश के अनुसार होगी
शरद यादव ने कहा, लोगों ने राज्य के चुनावों के दौरान उसी गठबंधन को वोट दिया था जो अब बना है। पिछली सरकार (भाजपा-जदयू सरकार) लोगों के जनादेश के अनुसार नहीं थी, केवल अब राज्य सरकार जनादेश के अनुसार होगी।  

नीतीश पर बरसे अश्विनी चौबे
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अवसरवादी होने का आरोप लगाया और कहा कि जो लोग बिहार को धोखा दे रहे हैं वे इसके विकास में बाधाएं पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) से अलग होने के बाद उभरती राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने के लिए आज शाम भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पटना जाते समय यहां हवाईअड्डे पर यह टिप्पणी की। चौबे ने कहा, भाजपा किसी को नहीं दबाती, किसी के साथ विश्वासघात नहीं करती। बिहार को धोखा देने वाले लोग इसके विकास में बाधा डालना चाहते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार से लेकर मोदी सरकार तक बिहार का विकास हमारी प्राथमिकता रही है।

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव राजभवन पहुंचे
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव राजभवन पहुंचे, सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। दोनों एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे हैं।

नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुना गया
जदयू सूत्रों के मुताबिक सरकार गठन का दावा करने से पहले नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुन लिया गया है। इस महागठबंधन में जदयू के अलावा राजद और कांग्रेस शामिल हैं।  

भाजपा ने कहा, नीतीश ने बिहार की जनता को धोखा दिया
बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल ने कहा- नीतीश कुमार ने जनमत के साथ खिलवाड़ किया। नीतीश ने बिहार की जनता को धोखा दिया है।  

जीतन राम मांझी ने बिना शर्त नीतीश कुमार को समर्थन दिया
हिंदुस्तान अवाम मोर्चा नेता जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार और महागठबंधन को बिना शर्त समर्थन देने का एलान किया।

चिराग पासवान बोले, नीतीश कुमार की साख शून्य हुई
आज नीतीश कुमार की साख शून्य हो गई है। हम चाहते हैं कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू हो और राज्य को नए सिरे से जनादेश देना चाहिए। आपकी (नीतीश कुमार) कोई विचारधारा है या नहीं? अगले चुनाव में जदयू को शून्य सीटें मिलेगीः चिराग पासवान, लोजपा नेता (रामविलास गुट)

बिहार भाजपा कोर ग्रुप की आज शाम बैठक
बिहार भाजपा कोर ग्रुप मंगलवार शाम को राज्य में उभरती राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने के लिए बैठक करेगा। बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल के बैठक की अध्यक्षता करने की उम्मीद है। इसमें दोनों उप-मुख्यमंत्रियों, पूर्व राज्य पार्टी अध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के भाग लेने की संभावना है। बैठक में शामिल होने के लिए पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद राष्ट्रीय राजधानी से पटना के लिए रवाना हो गए हैं।  

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox