बिहार में कर्ज से तंग परिवार के छह लोगों ने खाया जहर, पांच की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार में कर्ज से तंग परिवार के छह लोगों ने खाया जहर, पांच की मौत

-सूदखोरों के दबाव में थे पीड़ित, नवादा अस्पताल में भर्ती बच्चे का बयान दर्ज करने पहुंची पुलिस

पटना/बिहार/- बिहार के नवादा शहर में कर्ज से तंग आकर एक परिवार तबाह हो गया। परिवार के छह सदस्यों ने सामूहिक खुदकुशी के इरादे से जहर खा लिया। इनमें से पांच की मौत हो गई। बताया गया है कि सूदखोर परिवार पर दबाव डाल रहे थे।
            परिवार के मुखिया केदारनाथ गुप्ता का परिवार नवादा के न्यू एरिया की आदर्श सोसायटी में किराए के घर में रहता था। गुप्ता व उनके परिवार के छह लोगों ने जहर खाया। इनमें से गुप्ता समेत पांच की मौत हो चुकी है और एक गंभीर है।


            नवादा पुलिस के अनुसार केदारनाथ गुप्ता मूलरूप से रजौली के रहने वाले थे। वे कुछ समय से अपने परिवार के साथ नवादा में रह कर कारोबार करने लगे थे। कारोबार के लिए उन्होंने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। कर्ज और ब्याज लगातार बढ़ रहा था और वे उसे चुका नहीं पा रहे थे।

सूदखोर वसूली के लिए प्रताड़ित कर रहे थे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुप्ता ने कई सूदखोरों से कर्ज ले रखा था और वे उन पर पैसा चुकाने का दबाव बनाते हुए प्रताड़ित कर रहे थे। गुप्ता ही नहीं पूरे परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि संभवतरू इसी कारण से पूरे परिवार ने सामूहिक खुदकुशी का कदम उठाया।  

मृतकों में दंपती व तीन बच्चे शामिल
मृतकों की पहचान केदारनाथ गुप्ता, उनकी पत्नी अनिता और तीन बच्चों के रूप में हुई। दो लोगों की आदर्श सोसायटी में ही मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में प्राण त्याग दिए। नवादा पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

एक बच्चे का चल रहा इलाज
नवादा के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगल ने बताया कि छह लोगों ने जहर खाया था। इनमें से पांच की मौत हो चुकी है। एक बच्चे का इलाज चल रहा है। उसका बयान दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्ट्या यह मामला कर्ज के कारण यह कदम उठाए जाने का प्रतीत हो रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox