गया में महिला को जिंदा जलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गया में महिला को जिंदा जलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई,

-68 आरोपियों की हुई पहचान, अब तक 14 गिरफ्तार, अंधविश्वास के चलते महिला को डायन बता किया गया था हमला

गया/बिहार/- बिहार के गया में एक महिला को डायन बताकर जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 68 आरोपियों की पहचान कर ली है। इसके अलावा परिजनों और कई चश्मदीदों के बयान लिए गए हैं। इस मामले में 14 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। एसएसपी हरप्रीत कौर ने आर्थिक मदद देने का भी भरोसा दिया है।

क्या है मामला?
बता दें कि गया में पांच नवंबर (शनिवार) को अंधविश्वास के कारण एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर गांव के लोगों ने जिंदा जला दिया। ये मामला गया के मैगरा थाना क्षेत्र के पंचमाह गांव का है। बताया जा रहा है कि पहले महिला के साथ मारपीट की गई फिर कपड़े में लपेटकर उसे जिंदा जला दिया गया। 45 वर्षीय महिला को डायन घोषित कर उसके घर में जिंदा जलाने के आरोप में नौ महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब 68 अन्य आरोपियों की पहचान हुई है।

इस कांड में झारखंड के एक ओझा की बड़ी भूमिका
मिली जानकारी के मुताबिक, इस कांड में झारखंड के एक ओझा की बड़ी भूमिका रही। दरअसल, गांव में एक महीने पहले एक व्यक्ति परमेश्वर की मौत हो गई थी। झारखंड के ओझा ने उनकी मौत का कारण मृतका महिला को बताया।  उसने कहा कि वह उस महिला से अपने तंत्र मंत्रों के बल पर कबूल करवा लेंगे कि उसी ने जादू-टोना करके परमेश्वर की हत्या कर दी थी। इसी को लेकर ग्रामीण कई बार हेमंती देवी के घर पर पहुंचे थे। कई बार की कोशिशों के बाद आखिरकार ग्रामीणों की भीड़ हेमंती देवी के घर में घुस गई और उसे खींचकर घर के कमरे से खींचकर मारपीट की। फिर कमरे में ही कपड़े में लपेटकर उसे जिंदा जला दिया।

पुलिस टीम पर भी गांव वालों ने किया हमला
मॉब लिंचिंग से पहले जब इस मामले की जानकारी पुलिस को लगी और पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस टीम पर भी गांव वालों ने हमला कर दिया, जिसके कारण उनको भी मौके से भागना पड़ा।  हालांकि बाद में एक बार फिर पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन तब तक गांव वाले अपनी मंशा में कामयाब हो चुके थे। बाद में पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox