पंजाब में युवाओं में बढ़ रहा विदेश जाने का क्रेज, हर चौथे व्यक्ति के पास है पासपोर्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाब में युवाओं में बढ़ रहा विदेश जाने का क्रेज, हर चौथे व्यक्ति के पास है पासपोर्ट

-पढ़ाई व कामकाज के लिए पंजाबी दे रहे विदेश को तरजीह, 2022 में बने 7.40 लाख पासपोर्ट -77.17 लाख पासपोर्ट के साथ पंजाब बना देश का चौथा राज्य

चंडीगढ़/- पंजाब में युवाओं में विदेश जाने का क्रेज बढ़ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के हर चौथे व्यक्ति के पास पासपोर्ट मौजूद है। पंजाबी विदेशों में कामकाज व पढ़ाई को काफी तरजीह दे रहे हैं। आंकड़ों की माने तो पंजाब में अभी तक कुल 77.17 लाख पासपोर्ट लोगों के पास है जिसके साथ पंजाब सबसे ज्यादा पासपोर्ट रखने वाला देश का चौथा राज्य बन गया है। खास बात यह है कि केवल इसी साल नवंबर तक राज्य में 7.40 लाख पासपोर्ट बन चुके हैं, जबकि बीते वर्ष यह आंकड़ा 6.44 लाख था।
              विदेश मंत्रालय के ताजा आंकड़ों पर गौर करें तो 1.12 करोड़ पासपोर्ट के साथ केरल पहले स्थान पर, जबकि 12 करोड़ से अधिक आबादी वाला राज्य महाराष्ट्र, 1.4 करोड़ पासपोर्ट के साथ दूसरे स्थान पर है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में लोग विदेश जाने के मामले में पीछे नहीं हैं, 87.4 लाख पासपोर्ट के साथ यह राज्य तीसरे स्थान पर है।
              वहीं, करीब तीन करोड़ की आबादी वाला पंजाब इस मामले में देश भर में चौथे स्थान पर है। स्टडी वीजा और कामकाज के लिए पंजाबी लगातार विदेश जा रहे हैं। वैसे तो विश्व के हर कोने में पंजाबी पाये जाते है लेकिन कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन आदि देशों में पंजाबियों की खासी संख्या है।
              कनाडा में तो पंजाबियों का ऐसा जलवा है कि वहां कई सूचना बोर्ड भी पंजाबी भाषा में लग चुके हैं। पंजाब के अग्रणी ट्रेवल एजेंट निधि बहल, गुरप्रीत सिंह चावला और गौरव शर्मा ने बताया कि इस साल पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। लोग स्टडी वीजा और वर्क परमिट पर विदेश जा रहे हैं।

किस जिले में कितने पासपोर्ट धारक
पंजाब के जालंधर में सर्वाधिक 9.58 लाख पासपोर्ट धारक हैं। लुधियाना में 7.28 लाख, होशियारपुर में 5.67 लाख, पटियाला में 4.88 लाख, संगरूर में 3.20 लाख, बठिंडा में 2.47 लाख और मानसा जिले में 86,352 पासपोर्ट धारक हैं।

राज्य में 5.62 लाख पासपोर्ट का होगा नवीनीकरण
पंजाब में 5.62 लाख पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए लंबित हैं। जानकारी के अनुसार लुधियाना में 1.10 लाख, जालंधर में 69,489, होशियारपुर में 35,055, बठिंडा में 20,889 और बरनाला में 11,999 पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए लंबित हैं। इनमें अधिकांश ऐसे विद्यार्थी शामिल हैं, जिनका स्टडी वीजा नहीं लगा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox