दिल्ली देहात के मुद्दों पर ध्यान दे सरकार- सुरेन्द्र सोंलकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली देहात के मुद्दों पर ध्यान दे सरकार- सुरेन्द्र सोंलकी

-उपराज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन

दिल्ली/- पालम-360 के प्रधान चौ. सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की। इस दौरान उपराज्यपाल को वर्षों से लंबित दिल्ली देहात की 18 सूत्री मांगो और वहां की समस्याओं से अवगत कराया गया। साथ ही प्रतिनिधिमंडल की ओर एक ज्ञापन भी उपराज्यपाल को सौंपा गया।
              सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि दिल्ली देहात के जिन प्रमुख मुद्दों और समस्याओं के समाधान के लिए उपराज्यपाल को अवगत कराया, उनमें दिल्ली में बंद म्यूटेशन प्रक्रिया को फिर से बहाल करना, जमीन अधिग्रहण के बदले लोगों को प्लाट दिए जाने, ग्रामसभा की जमीनों का जीडीए की ओर से अधिग्रहण पर रोक लगाकर उनका इस्तेमाल गांव देहात के लोगों को जन सुविधाएं उपलब्ध कराने व विकास कार्यों में इस्तेमाल किए जाने, ग्राम सभा के बैंकों में जमा 4000 करोड रुपये को सामाजिक पंचायतों के माध्यम से गांव देहात के विकास कार्यों में इस्तेमाल किए जाने की सुविधा प्रदान कराने सहित कई अन्य मांगे शामिल है। बैठक के दौरान  उपराज्यपाल ने सभी प्रमुख मुद्दों के जल्द समाधान की बात कही।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox