करोलबाग में कर्मचारी के बैग से आभूषण चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

करोलबाग में कर्मचारी के बैग से आभूषण चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने पकड़ा

-सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर दो महिलाओं समेत तीन को पकड़ा

नई दिल्ली/- करोल बाग में ई-रिक्शा में सवार आभूषण कारोबारी के कर्मचारी के बैग से सोने व हीरे की 47 अंगूठियां चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार तीन आरोपितों में दो महिलाएं भी शामिल है। पुलिस ने 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और 250 के करीब ई-रिक्शा चालकों से पूछताछ के बाद इन्हें दबोचा है।
            डीसीपी श्वेता चौहान के मुताबिक, बीते 8 दिसंबर को ज्वेलरी हाउस में काम करने वाले बृजेश कुमार तिवारी ने चोरी की शिकायत दी थी। बताया कि वह दिल्ली के श्रीनगर में एक ग्राहक को सोने व हीरे की 47 लेडीस रिंग, जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये हैं, दिखाने जा रहे थे। वह सरस्वती मार्ग से ई-रिक्शा में पीछे की सीट पर बैठ गया। ई- रिक्शा में दो महिलाएं, चालक व चालक के बराबर में एक व्यक्ति पहले से बैठा था। रास्ते में आरोपितों ने चुपचाप पीड़ित के बैग से अंगूठियां निकाली ली। करोल बाग थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
             एसआई विक्रम सिंह, एएसआइ जितेंद्र, हवलदार कपिल, मनोज कुमार, मोनू कुमार और सिपाही राजेश की टीम ने सीसीटीवी से पड़ताल की। इस बीच सूचना मिली कि आरोपित शुक्रवार दोपहर को चांदनी चौक में चोरी का माल बेचने आने वाले हैं। वहां से पुलिस ने आरोपितों को पकड़ लिया। इनके नाम तारा (49), मीरा (30) और पवन (22) है। वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी बरामद हो गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox