
नेपाल/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- नेपाल में आज शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। 40 यात्रियों को ले जा रही यूपी नंबर की भारतीय बस तनहुँ जिले में मार्श्यांगड़ी नदी में गिर गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 यात्री घायल हो गए। घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। नेपाली अधिकारी के मुताबिक बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। मरने वाले यात्रियों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। नेपाली अधिकारी के मुताबिक बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। मरने वाले यात्रियों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है।

मर्सियांगडी नदी में गिरी बस
नेपाल के अनवुखैरेनी के पास भारतीय नंबर की बस मार्श्यांगड़ी नदी में गिर गई। बस का नंबर UP FT 7623 है। अब तक 14 यात्रियों के शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि 16 यात्री घायल हैं। नेपाल सेना स्थानीय पुलिस के साथ राहत एवं बचाव में जुटी है। नेपाल पुलिस ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि 40 लोगों को ले जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुँ जिले में मार्श्यांगड़ी नदी में गिर गई है। जिला पुलिस कार्यालय तनाहुन के डीएसपी दीपक कुमार राय ने कहा, ” UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई है और नदी किनारे पड़ी हुई है।”अधिकारी के मुताबिक बस पोखरा से राजधानी काठमांडू की ओर जा रही थी। है। बताया जा रहा है कि यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। हादसा तब हुआ जब बस अनवुखैरेनी के ऐना पहाड़ा से मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हादसे के शिकार लोगों को नदी से बचाने की कोशिश की जा रही है।





More Stories
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप
दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत बने ADCP, जंतर-मंतर पर छेड़खानी के आरोपों के बीच मिला प्रमोशन
नजफगढ़ थाना रोड पर नवनिर्मित टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन