अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं, जमानत याचिका की सुनवाई 6 सितंबर तक टली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं, जमानत याचिका की सुनवाई 6 सितंबर तक टली

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से भी तत्काल राहत मिलते नहीं दिख रही है। शुक्रवार को सीएम केजरीवाल के जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई को 6 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है। अब 6 सितंबर जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगी। गौरतलब है कि, हाई कोर्ट से सीएम केजरीवाल को राहत नहीं मिल पाई थी। ऐसे में हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ केजरीवाल SC पहुंचे थे। बता दें, कथित आबकारी घोटाले में सीएम केजरीवाल को CBI ने हिरासत में रखा हुआ है। इससे पहले उन्हें EDने भी गिरफ्तार किया था लेकिन उन्हें ED मामले में SC ने जमानत दे दी है।

CBI ने दाखिल किया जवाब

गिरफ्तारी के खिलाफ दायर किए जाने वाला हलफनामा दाखिल करने के लिए सीबीआई ने समय मांगा, जिसकी वजह से सुनवाई टली। जिस केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली थी वह केस सीबीआई से जुड़ा हुआ है।गौरतलब है कि ED मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 12 जुलाई को जमानत दे दी थी। इसी महीने उनके साथी और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को SC ने जमानत दे दी थी। जिसके बाद केजरीवाल की उम्मीदें बढ़ी है। हालांकि, राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI के केस में सीएम केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ा दी है। CM केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

चुनाव से पहले जमानत की उम्मीद

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उम्मीदें लगा रखी हैं कि जल्द ही सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल जाए। हरियाणा विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है लेकिन केजरीवाल के जेल में रहने के कारण पार्टी को भारी नुकसान होता दिख रहा है। हालांकि, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल हरियाणा में लगातार रैलियां कर रहीं हैं। 16 अगस्त को सुनीता केजरीवाल ने एक ट्वीट करके कहा था, “दिल्ली के लोग अपने CM, अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर बधाई भेज रहे हैं। सभी को बहुत धन्यवाद । इस राजनीतिक षड्यंत्र में मुझे पूरा विश्वास है कि देश का संविधान अभी कायम है SC लोकतंत्र की रक्षा करते हुए जल्द ही न्याय देगा।“

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox