दिल्ली में फिर बंद हुए स्कूल, बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर सरकार का फैसला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में फिर बंद हुए स्कूल, बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर सरकार का फैसला

- अगले आदेश तक बंद रहेंगे सभी स्कूल - दिल्ली के कई अस्पतालों में पहले ही ओपीडी सेवाएं हो चुकी हैं बंद


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राजधानी के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का एलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, कोविड के बढ़ते मामलों के कारण, दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेज के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं।
                      गौरतलब है कि दिल्ली के एक रिहायशी स्कूल में बीते दिनों प्रिंसिपल समेत कुछ छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। इसके साथ ही आज जेएनयू में 24 छात्र पॉजिटिव पाए गए हैं। सिर्फ स्कूलों में ही नहीं दिल्ली के अस्पतालों के स्टाफ भी कोरोना की इस लहर की चपेट में तेजी से आ रहे हैं जिसके चलते सरकार ने यह फैसला लिया है कि स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए जाएं। कोविड के बढ़ते मामलों के कारण, दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेज के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं।
                    राजधानी में कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को दोबारा कोविड विशेष घोषित कर दिया गया है। अब इस अस्पताल में सिर्फ कोरोना के मरीजों का ही इलाज किया जाएगा। इस बाबत अस्पताल के चिकित्सा निदेशक ने आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में भी अस्पताल को कोविड विशेष घोषित किया गया था। तब करीब 9 महीने तक यहां कोरोना की ही मरीजों का इलाज हुआ था।
अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर बीएल शेरवाल ने बताया की अस्पताल में अगले आदेश तक सभी गैर कोविड-19 सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर बुधवार देर रात यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक अस्पताल में कोरोना के 200 मरीज भर्ती हैं।
                     सभी  मरीजों की हालत गंभीर है। इलाज के दौरान उन्हीं प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है जो पिछले साल किया गया था। डॉक्टर के मुताबिक, संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।  मार्च के पहले सप्ताह में उनके अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं था, लेकिन अब एक माह में ही 200 रोगी भर्ती हुए हैं। शेरवाल ने बताया कि अस्पताल में टीकाकरण अभियान के लिए तैनात एक नर्स और एक पुलिसकर्मी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और वे घर में आइसोलेशन में हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बेड की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox