कैनविन फाउंडेशन ने कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान किया तेज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कैनविन फाउंडेशन ने कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान किया तेज

- अलग-अलग शिविरों में 445 लोगों को लगाई गई वैक्सीन -कैनविन का यही प्रयास है कि सरकार द्वारा तय की गई आयु सीमा के तहत कोई भी व्यक्ति कोरोना की वैक्सीन से वंचित ना रहे।

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कैनविन फाउंडेशन की ओर से कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम को तेज कर दिया गया है। पहले जहां एक दिन में एक ही शिविर लगाया जाता था, अब जैसे-जैसे कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, संस्था ने शिविरों की संख्या बढ़ा दी है। ताकि अधिक से अधिक लोगों की वैक्सीनेशन करके कोरोना फैलने के खतरे को कम किया जा सके। शुक्रवार को शहर में चार स्थानों पर वैक्सीनेशन के लिए कैंप लगाए गए। इनमें 445 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई।
शुक्रवार को हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेक्टर-10ए में, ओरिएंटल विलाज सेक्टर-57 में, राजीव नगर में और यूपीएचसी पटेल नगर के साथ मिलकर अर्जुन नगर में कोरोना वैक्सीनेशन को शिविर लगाए गए। हाउसिंग बोर्ड में प्रधान प्रशांत सिंह, मुकेश अग्रवाल, किरण, मनोज ठाकुर, हरीश चैहान, सुनील सिंघल, सेक्टर-57 ओरिएंटल विलाज से राजेश जैन, रिद्धिमा त्रिपाठी, रेल विहार से राजबीर यादव, सुषमा यादव, एसके चैधरी, सुनील कचरू, महेंद्र यादव, राजीव नगर में देवेंद्र चैधरी और अर्जुन नगर में दर्पण शर्मा, देवेंद्र चुटानी, नरेंद्र अघी और पंडित जोगी जिज्ञासु का सहयोग रहा। इन शिविरों में 445 से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। जिसमें सेक्टर-10ए में 101 को, सेक्टर-57 में 144 को, राजीवनगर में 100 को और अर्जुन  नगर में 200 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
               कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डा. डीपी गोयल व सह-संस्थापक नवीन गोयल ने कहा कि कैनविन का यही प्रयास है कि सरकार द्वारा तय की गई आयु सीमा के तहत कोई भी व्यक्ति कोरोना की वैक्सीन से वंचित ना रहे। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम वैक्सीन लगाने व लगवाने में पॉजिटिव सोच के साथ काम करें। आज कोरोना महामारी बढ़ रही है। कोरोना का टीका लगवाकर हमें इससे बचना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए कैनविन ने शिविरों की संख्या भी बढ़ा दी है, ताकि रोजाना अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि उपायुक्त डा. यश गर्ग, गुरुग्राम के सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव समेत तमाम अधिकारी, कर्मचारी, स्वास्थ्यकर्मी एक बार फिर से कोरोना योद्धा बनकर इस युद्ध के मैदान में उतर चुके हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox