किसानों के साथ वार्ता शुरू करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखुगा पत्र- अनिल विज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किसानों के साथ वार्ता शुरू करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखुगा पत्र- अनिल विज

-कोरोना महामारी को देखते हुए दिल्ली सीमा पर बैठे किसानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दिये हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के साथ लगती राज्य की सीमाओं पर बैठे किसानों को लेकर वह चिंतित हैं और बातचीत फिर से शुरू करने और मुद्दे के हल के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री को पत्र लिखेंगे।
                    हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम वह सब कर रहे हैं … लेकिन मेरी चिंता यह है कि बड़ी संख्या में किसान हरियाणा की सीमाओं पर बैठे हैं। कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और मुझे उन्हें भी कोरोना वायरस से बचाना है।श् उन्होंने कहा, ‘मैं जल्द ही वार्ता फिर से शुरू करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री को पत्र लिखने जा रहा हूं ताकि इस मुद्दे का हल हो और बड़ी संख्या में बैठे किसान वापस घर जा सकें। किसी भी समस्या का समाधान बातचीत के जरिए ही निकाला जा सकता है।श् स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, हरियाणा में बृहस्पतिवार को चार महीने में एक दिन में सबसे अधिक 2,872 नये मामले सामने आये। बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की तीन सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं और वे केंद्र के तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। केंद्र का कहना है कि नये कृषि कानून किसानों को बिचैलियों से मुक्त करेंगे, जिससे उन्हें अपनी फसल बेचने के अधिक विकल्प मिलेंगे। हालांकि, प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि कानून न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रणाली को कमजोर करेंगे और उन्हें बड़े कॉरपोरेट की दया पर छोड़ देंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox