एनवाईके की जिला स्तरीय व्याख्यान प्रतियोगिता संपन्न

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एनवाईके की जिला स्तरीय व्याख्यान प्रतियोगिता संपन्न

-सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास थीम व देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर किया गया आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम के तत्वाधान में सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास थीम व देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर जिला स्तरीय व्याख्यान प्रतियोगिता संपन्न हुई। यह जिला का 5वां आयोजन था जिसके तहत युवाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि पीसी मीणा प्रशासनिक अधिकारी एनएसयूटी एव विशेष अतिथि डा. पंकज वाथा ओएसडी दिल्ली राज्य उद्यमिता विश्व विद्यालय, प्रो. असहाय हुसैन, हरिप्रकाश पाण्डेय साहित्यकार तथा निर्णायक मंडल डा. सुनीता शर्मा, डा. प्रवीण सरोहा एवं पत्रकार अनुज मिश्रा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 11 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
                     इस संबंध में जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम के उप निदेशक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता से पहले 5 सब डिविजन स्तर पर स्क्रीनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें 11 प्रतिभागियों का चयन किया गया। वीरवार ाको  नेताजी सुभाष प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के हाल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बीच लड़कियों ने पहले दो स्थान पर बाजी मारी जिसमें दीपाली ने पहला स्थान, डी. वैष्णवी सुधा ने दूसरा तथा धीरज रोहिल्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को क्रमशः 5 हजार, 2 हजार व 1 हजार रूपये की प्रोहत्साहन राशि भी दी गई। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के बीच काफी कड़ा मुकाबला रहा। निर्णायक मंडल को भी प्रतिभागी के चयन को लेकर काफी मशक्कत करनी पड़ी।
                     श्री सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे और उस प्रतियोगिता के विजेताओं को   गणतंत्र दिवस पर परेड में शामिल किया जायेगा तथा रक्षा मंत्रालय उन्हे सम्मान स्वरूप भोज करायेगा। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को जो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे उन्हे 20-20 हजार दिये जायेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी को 2 लाख रूपये नगद पुरस्कार दिया जायेगा तथा उपविजेता को एक लाख व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रूपये दिये जायेंगे।
                   इस प्रतियोगिता के आयोजन में अपना सहयोग देने वाले एनवाईवी विकास, हरगोविंद, धीरज, प्रभात, अंकित, गौरव एव सुमित, अशोक व धनपत सिंह का आभार प्रकट किया। वहीं एनवाईके के प्रोग्राम सहायक सुरेन्द्र बोकन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox