दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, रविवार को बदलेगा टाइमटेबल; 4 लाइनों पर सुबह 3:30 बजे से दौड़ेंगी मेट्रो

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, रविवार को बदलेगा टाइमटेबल; 4 लाइनों पर सुबह 3:30 बजे से दौड़ेंगी मेट्रो

-दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली हाफ मैराथन के लिए रविवार को मेट्रो सेवाओं में बदलाव किया गया है। रेड, येलो, ब्लू और वायलेट लाइनों पर सुबह 3:30 बजे से मेट्रो चलेगी।

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो,। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को आयोजित होने वाली हाफ मैराथन में अगर आप जाने वाले हैं तो आपके लिए यह खबर काम की है। उस दिन आप दिल्ली मेट्रो से भी जेएलएन स्टेडियम तक पहुंच सके इसका पूरा इंतजाम डीएमआरसी ने कर दिया है।

रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाली हाफ मैराथन के प्रतिभागियों की सुविधा के लिए रेड लाइन (रिठाला से शहीद स्थल न्यू बस अड्डा तक), यलो लाइन (समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक), ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली तक) और वायलेट लाइन (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह तक तड़के साढ़े तीन बजे मेट्रो चलेंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox