
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यूपी चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की राजनीतिक सरगर्मिया तेज हो गई है। जहां पार्टियां जीत सुनिश्चित करने के लिए गठबंधन की राजनीति पर जोर दे रही है वहीं अपने लिए सही सहयोगी का चयन भी बड़ी समझदारी के साथ किया जा रहा है। शिवसेना ने भी यूपी में चुनाव लड़ने की घोषणा पहले ही कर दी थी लेकिन अब लगता है कि शिवसेना अकेले लड़ने की बजाय यूपी में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए सोनिया गांधी के आवास पर प्रियंका गांधी व संजय राउत की मुलाकात हो चुकी है और इस मुलकात के बाद राउत ने बयान देते हुए कहा कि यूपी में गठबंधन पर अंतिम फैसला महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बातचीत के बाद लिया जाएगा।
आने वाले चुनावों में शिवसेना और कांग्रेस का गठबंधन महाराष्ट्र के बाहर भी दिख सकता है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ताजा मुलाकात तो यही संकेत दे रही है। दिल्ली में कांग्रेस महासचिव से मुलाकात के बाद शिवसेना सांसद ने संकेत दिया कि उनकी पार्टी, कांग्रेस के साथ यूपी और गोवा में भी गठबंधन कर सकती है।
कांग्रेस महासचिव से मुलाकात के बाद संजय राउत ने कहा, यह सकारात्मक बैठक थी.। हम उत्तर प्रदेश और गोवा में साथ काम करने की सोच रहे हैं। देश की राजनीति के साथ यूपी और गोवा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव पर बात हुई है। हम कांग्रेस के साथ काम करना चाहते हैं और देखते हैं क्या होता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दल किस तरह से एकजुट के सवाल पर कहा कि इसके लिए प्रयास जारी हैं।
संजय राउत इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने राहुल से मुलाकात के बाद कहा था कि देश में विपक्ष का एक ही मोर्चा होना चाहिए तथा कांग्रेस के बिना कोई भी विपक्षी गठबंधन नहीं बन सकता। राउत और राहुल ने कांग्रेस नीत यूपीए के बारे में भी चर्चा की। कयास ये भी लगाये जा रहे हैं कि हो सकता है शिवसेना यूपीए में ही शामिल हो जाये। मंगलवार को शिवसेना सांसद ने कहा था कि अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बिना विपक्षी मोर्चा नहीं हो सकता है और विपक्ष के चेहरे पर बाद में चर्चा हो सकती है। बता दें कि उत्तर प्रदेश, गोवा समेत 5 राज्यों में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने जा रहे हैं।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ