आम लोगों के जुड़ने से बढ़ेगी पुलिस की शक्ति- राकेश अस्थाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आम लोगों के जुड़ने से बढ़ेगी पुलिस की शक्ति- राकेश अस्थाना

-‘खाकी के संग शिक्षा और उमंग’ में पुलिस आयुक्त ने की ग्रामीण-पुलिस सहयोग समिति की सराहना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रोहिणी/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली पुलिस हमेशा जनसहयोग के कार्यक्रमों में अग्रणी रही है। चाहे वह कोरोना से लड़ाई हो या फिर महिलाओं व वरिष्ठों की सुरक्षा व सहयोग की बात, दिल्ली पुलिस ने हमेशा दिल की पुलिस की भूमिका निभाई है। इसी कड़ी में
आम नागरिकों व पुलिस के बीच की खाई पाटने के लिए ग्रामीण-पुलिस सहयोग समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा कि जब 99 फीसदी आम लोग पुलिस के साथ जुड़ेंगे तो पुलिस की शक्ति बढ़ेगी।
                   रोहिणी जिला पुलिस ने गुरुवार को ‘खाकी के संग शिक्षा और उमंग’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होने कहा कि पुलिस की ओर से ऐसे कार्य किए जाते रहने चाहिए जिनकी वजह से आम लोगों व पुलिस के बीच की दूरी कम हो सके। उन्होने ग्रामीण-पुलिस सहयोग समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि पहले लोगों के मन में पुलिस को लेकर काफी भय था कि पुलिस मारेगी, पकड़कर ले जाएगी आदि। इस भय को प्रेम व आपसी सहयोग से ही दूर किया जा सकता है। उन्होंने आकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि समाज में सिर्फ एक फीसद लोग ही केस, अपराध या आपराधिक मामलों में शामिल होते हैं। करीब 99 फीसद लोग ऐसे हैं जिनका केस, अपराध या पुलिस थानों से कोई सरोकार नहीं है। आमतौर पर पुलिस अपराध व अपराधियों के खिलाफ ही काम करती है या सख्ती बरतती है, जोकी जरूरी भी है। इसी वजह से 99 फीसद लोग शांति से घरों में रह पा रहे हैं। अगर पुलिस इन 99 फीसद लोगों के लिए भी सोचना शुरू करती है तो यह काफी अच्छा होगा। इन 99 फीसद आम लोगों के पुलिस के साथ जुड़ने से पुलिस की शक्ति बढ़ेगी। इसी तरह के कार्यक्रमों से जनता के मन के भय को दूर कर पुलिस व आम लोगों के बीच की दूरी को कम किया जा सकता है। इस अवसर पर विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक, संजय सिंह, मुकेश मीणा, मनीष अग्रवाल, वीरेंद्र चहल, राजेश खुराना, संयुक्त पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह, मीनू चौधरी व रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल भी मौजूद रहे।
               इस मौके पर विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने कहा कि ग्रामीणों से तालमेल कर युवाओं को गलत रास्तों से हटाकर मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए गांवों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पांच श्रमिकों के बच्चों को बढ़ने के लिए टैब दिए गए व मदनपुर डबास गांव के क्रिकेट मैदान में अभ्यास करने के लिए खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट वितरित की गई। इस दौरान स्वाभिमान व युवा मशाल कार्यक्रम भी शुरू किया गया। जिसके तहत गांव के युवाओं को अपराध से दूर रखने व सही रास्ते पर चलकर अपना, गांव व देश का नाम रोशन करने वालों को अपना रोल माडल बनाने के लिए प्रेरित किया गया। यहां ओलिंपियन रवि दहिया व भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य व कुतुबगढ़ गांव के आनंद राणा को भी सम्मानित किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox