अब अखिलेश के परिवार में भगदड़, अपर्णा के बाद प्रमोद गुप्ता हुए भाजपा में शामिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब अखिलेश के परिवार में भगदड़, अपर्णा के बाद प्रमोद गुप्ता हुए भाजपा में शामिल

-मुलायम सिंह यादव के साढू प्रमोद गुप्ता ने लगाये अखिलेश पर गंभीर आरोप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उत्तर प्रदेश/शिव कुमार यादव/- उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे पार्टियों में दलबदल की घटनायें बढ़ गई है। पार्टियां अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एक तरफ जहां नेता एक दूसरें में सेध लगा रहे है वहीं दूसरी तरफ टिकट न मिलने से नाराज कुछ नेता भी अपनी पार्टियों को छोड़ दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है। वहीं कुछ ऐसे नेता भी है जो अपनी उपेक्षा के चलते पार्टी छोड़ रहे है। अभी कुछ दिन पहले सपा ने भाजपा में सेंध लगा कर करीब 3 कैबिनेट मंत्रियो व 12 विधायकों को पार्टी में शामिल कर लिया था। उसी का जवाब देते हुए अब भाजपा ने मुलायम सिंह यादव के परिवार में ही भगदड़ की स्थिति बना दी है। और एक के बाद एक अखिलेश के परिवार के दो नेता सपा छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। यहां हम बात कर रहे है मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव व प्रमोद गुप्ता की जिन्होने सपा छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।
                हालांकि प्रमोद गुप्ता ने सपा छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली है। इस मौके पर उन्होने अखिलेश पर आरोप लगाया कि उन्होने नेताजी को कैद कर रखा है। नेताजी की हालत इन दिनों काफी खराब है जिसकारण अखिलेश मनमानी कर रहे है और सपा में गुंडों व माफियाओं को शामिल कर रहे हैं। प्रमोद गुप्ता सपा के पूर्व विधायक हैं और मुलायम सिंह यादव के साढू है। भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। वह मुलायम परिवार के दूसरे सदस्य हैं जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। इसके पहले बुधवार को मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा राज में बहू-बेटियां सुरक्षित हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox