नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर गाजीपुर के बाद अब त्रिलोकपुरी में एक साथ दो बैग मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। दिल्ली पुलिस व दूसरी सुरक्षा एजेंसिया पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई हैं। पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के साथ तलाशी अभियान जारी रखे हुए है।
जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुरी 15 ब्लॉक के अंदर मेट्रो पिलर नंबर 59 के पास एक लावारिस बैग मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर आसपास की जगह को खाली करा लिया गया है। लोकल पुलिस और बम स्क्वायड मौके पर पहुंची हैं। पुलिस दोनों बैग की जांच में जुटी हुई है। पुलिस को इसकी सूचना दोपहर 1ः00 बजे मिली थी, मौके पर दमकल की गाड़ी और बम निरोधी दस्ता भी मौजूद है। फिलहाल अभी बैग में एक टिफिन और चार्जर निकलने की सूचना आ रही है। इससे पहले गाजीपुर फूल मंडी में मिले लावारिस बैग में बम मिलने के बाद से दिल्ली में हाई अलर्ट है। यहां तक कि हर पुलिस वाले की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। दिल्ली में किसी भी तरह के ड्रोन उड़ाने पर भी पाबंदी है। आशंका है कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में कोई आतंकी हमला हो सकता है। इस वक्त दिल्ली में परेड की तैयारी चल रही है। साथ ही आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और संबंधित एजेंसी दिल्ली में मॉक ड्रिल भी कर रही हैं. यह आयोजन गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी भी बड़े आतंकवादी हमले से निपटने ओर तैयारियों को परखने के लिए किया जा रहा है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े