वेतन न मिलने पर रेजिडेंट डॉक्टर ने की हड़ताल मरीजो ने झेली परेशानी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वेतन न मिलने पर रेजिडेंट डॉक्टर ने की हड़ताल मरीजो ने झेली परेशानी

-उत्तरी निगम के कस्तूरबा गांधी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने शनिवार को अस्पताल परिसर में की हड़ताल -कहा जब तक उनका वेतन जारी नहीं हो जाता है तब तक हड़ताल इसी प्रकार चलती रहेगी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- शनिवार को उत्तरी निगम के कस्तूरबा गांधी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में हड़ताल की। इस अवसर पर अस्पताल की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें जनवरी से वेतन नहीं मिला। बार-बार अपील करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसकी वजह से उनके पास हड़ताल के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। 
उन्होंने कहा कि कोरोना काल से डाक्टर नियमित रूप से अपनी ड्यूटी कर रहे है लेकिन पिछले एक साल से उन्हे वेतन को लेकर परेशानी हो रही है। हर बार वेतन लेने के लिए डॉक्टरों को इसी प्रकार हड़ताल करनी पड़ती है। शनिवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक डॉक्टर अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक के बाहर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान उन्होंने निगम व अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नरेबाजी भी की। हालांकि डॉक्टरों के प्रदर्शन के कारण अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों को परेशानी हुई। लेकिन डाक्टरों का कहना है कि जब तक वेतन नही मिलेगा तब तक हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox