
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पश्चिमी जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिमी जिले के रणहौला इलाके में यूनियन बैंक के एक एटीएम से 23 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। मशीन में कोई तोड़फोड़ के निशान नहीं मिले हैं। कैश बॉक्स से रुपये और हार्डडिस्क गायब है। एटीएम मशीन की देखरेख करने वाले कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बापड़ौला विहार निवासी दीपेंद्र मणि पांडेय (30) ने पुलिस को एटीएम से चोरी होने की शिकायत की है। शिकायत में उसने बताया कि वह गुरुग्राम स्थित सिक्योर वेल्यू इंडिया लिमिटेड में बतौर एटीएम ऑफिसर काम करता है। वह एटीएम में पैसे डालने का काम करता है। उसने बताया कि वह 10 मार्च को अपने सहयोगियों के साथ सैनिक एंक्लेव स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम 18 लाख रुपये डाला था। मशीन में पहले से पांच लाख रुपये थे। अगले दिन दोपहर में कंपनी से एटीएम की डाउन कॉल की जानकारी मिली। दीपेंद्र अपने सहयोगी चंद्रमोहन के साथ एटीएम बूथ पर पहुंचा। जांच में पता चला कि मशीन में कोई तोड़फोड़ नहीं थी। कैश बॉक्स खोलने पर पता चला कि उसमें से हार्ड डिस्क और 23 लाख रुपये गायब है। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन करने के बाद दीपेंद्र के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस एटीएम व उसके आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
संस्कारवान परिवार ही सशक्त समाज का आधार : तोखन साहू
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
दिल्ली में सेक्सटॉर्शन साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार